Site icon www.4Pillar.news

वृंदावन : सुहागरात के अगले दिन दो लाख के गहने लेकर दुल्हन हुई फरार, पति ने दर्ज कराई FIR

मथुरा के वृंदावन में एक दुल्हन सुहागरात के अगले दिन दो लाख के जेवर लेकर फरार हो गई है। पीड़ित पक्ष ने वृंदावन पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज करा दी है। मथुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मथुरा के वृंदावन में एक दुल्हन सुहागरात के अगले दिन दो लाख के जेवर लेकर फरार हो गई है। पीड़ित पक्ष ने वृंदावन पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज करा दी है। मथुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के वृंदावन में एक दुल्हन द्वारा ससुराल वालों के घर में चोरी करने का मामला सामने आया है। नई नवेली दुल्हन द्वारा ससुराल पक्ष को चूना लगाना चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसको लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। दरअसल, वृंदावन के एक युवक ने लाखों रुपए खर्च करने के बाद अपने विवाहित जीवन की शुरुआत की थी। लेकिन मात्र चौबीस घंटे के अंदर उसके वैवाहिक जीवन में तूफ़ान आ गया। दूल्हा उस समय सकते में रह गया , जब नई नवेली दुल्हन घर से दो लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गई।

घटना वृंदावन के गौशाला नगर की है। घटना के बारे में पीड़ित संतोष कुमार भगत ने भगौडी दुल्हन सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संतोष कुमार के अनुसार , उसके दो पड़ोसियों ने अलीगढ की रहने वाली एक लड़की से उसका विवाह कराया था। शादी कराने की एवज में पड़ोसियों ने संतोष से एक लाख रुपए भी लिए थे।

जेवर लेकर दुल्हन फरार

संतोष की शादी के बाद घर में आई नई नवेली दुल्हन को लेकर पूरा परिवार खुशियां मना रहा था। लेकिन यह ख़ुशी का माहौल महज 24 घंटे के अंदर मातम में बदल गया। संतोष कुमार की 15 नवंबर को शादी हुई , लेकिन सुहागरात के अगले दिन दुल्हन घर से दो लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित के अनुसार, 16 नवंबर रात 11 बजे तक दुल्हन घर पर ही थी। लेकिन जब 17 नवंबर 2022 को संतोष ने सुबह साढ़े छह बजे जागकर देखा तो दुल्हन घर पर नहीं थी। जब पीड़ित ने अपनी नई नवेली पत्नी की तलाश शुरू की तो उसे पता चला कि घर से 2 लाख रुपए के गहने और दुल्हन गायब हैं।

मुझे इंसाफ चाहिए

पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि काफी पैसा खर्च करने के बाद उसकी शादी हुई थी। लेकिन एक रात बिताने के बाद दुल्हन दो लाख रुपए की कीमत के जेवर लेकर फरार हो गई। संतोष ने कहा कि मेरी मांग है कि मुझे जल्द से जल्द इंसाफ मिले।

Exit mobile version