वृंदावन : सुहागरात के अगले दिन दो लाख के गहने लेकर दुल्हन हुई फरार, पति ने दर्ज कराई FIR

मथुरा के वृंदावन में एक दुल्हन सुहागरात के अगले दिन दो लाख के जेवर लेकर फरार हो गई है। पीड़ित पक्ष ने वृंदावन पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज करा दी है। मथुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा के वृंदावन में एक दुल्हन द्वारा ससुराल वालों के घर में चोरी करने का मामला सामने आया है। नई नवेली दुल्हन द्वारा ससुराल पक्ष को चूना लगाना चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसको लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। दरअसल, वृंदावन के एक युवक ने लाखों रुपए खर्च करने के बाद अपने विवाहित जीवन की शुरुआत की थी। लेकिन मात्र चौबीस घंटे के अंदर उसके वैवाहिक जीवन में तूफ़ान आ गया। दूल्हा उस समय सकते में रह गया , जब नई नवेली दुल्हन घर से दो लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गई।

घटना वृंदावन के गौशाला नगर की है। घटना के बारे में पीड़ित संतोष कुमार भगत ने भगौडी दुल्हन सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संतोष कुमार के अनुसार , उसके दो पड़ोसियों ने अलीगढ की रहने वाली एक लड़की से उसका विवाह कराया था। शादी कराने की एवज में पड़ोसियों ने संतोष से एक लाख रुपए भी लिए थे।

जेवर लेकर दुल्हन फरार

संतोष की शादी के बाद घर में आई नई नवेली दुल्हन को लेकर पूरा परिवार खुशियां मना रहा था। लेकिन यह ख़ुशी का माहौल महज 24 घंटे के अंदर मातम में बदल गया। संतोष कुमार की 15 नवंबर को शादी हुई , लेकिन सुहागरात के अगले दिन दुल्हन घर से दो लाख रुपए के गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित के अनुसार, 16 नवंबर रात 11 बजे तक दुल्हन घर पर ही थी। लेकिन जब 17 नवंबर 2022 को संतोष ने सुबह साढ़े छह बजे जागकर देखा तो दुल्हन घर पर नहीं थी। जब पीड़ित ने अपनी नई नवेली पत्नी की तलाश शुरू की तो उसे पता चला कि घर से 2 लाख रुपए के गहने और दुल्हन गायब हैं।

मुझे इंसाफ चाहिए

पीड़ित संतोष कुमार ने बताया कि काफी पैसा खर्च करने के बाद उसकी शादी हुई थी। लेकिन एक रात बिताने के बाद दुल्हन दो लाख रुपए की कीमत के जेवर लेकर फरार हो गई। संतोष ने कहा कि मेरी मांग है कि मुझे जल्द से जल्द इंसाफ मिले।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9065 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “वृंदावन : सुहागरात के अगले दिन दो लाख के गहने लेकर दुल्हन हुई फरार, पति ने दर्ज कराई FIR

  • Pingback: सीमा-सचिन जैसा मामला, अब नसरुल्लाह के प्यार में पाकिस्तान पहुंची राजस्थान की अंजू · www.4Pillar.news

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी