इंडोनेशिया के काहिरोल अनम ने अपने राइस कुकर से शादी की
सुनने में अटपटा जरूर लग रहा होगा लेकिन ये सच है। इंडोनेशिया के काहिरोल अनम ने अपने राइस कुकर से शादी की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
इंडोनेशिया के एक शख्स ने अपने प्रिय चावल पकाने वाले कुकर से शादी की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में काहिरोल अनम शादी की सफेद पोशाक में दिखाई दे रहा है। जबकि दुल्हन (राइस कुकर) भी शादी के सफेद जोड़े में घूंघट निकाले हुए दिखाई दे रही है।
तस्वीरों में दूल्हा और दुल्हन एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में अनम शादी को कानूनी बनाने की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए शादी के कागजात पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर में वह अपनी दुल्हन को किस करते नजर आ रहा हैं। अनम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,”सफेद, शांत, खाना पकाने में अच्छा, बहुत स्वप्निल। ”
तस्वीर में दिख रहा शख्स काहिरोल अनम है, जिसने 20 सितंबर को राइस कुकर के साथ अपनी शादी की घोषणा करने के लिए अपने फेसबुक पेज पर तस्वीरें पोस्ट की थीं।
https://twitter.com/vj7381/status/1443860976860909577
अनम ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “सफेद, शांत, उत्तम। ज्यादा बात नहीं करता, खाना पकाने में अच्छा, एक सपना सच होता है। तुम्हारे बिना मेरे चावल नहीं बनते।” अनम की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ,” मैं अपने एयर फ्रायर के साथ शादी करने की सोच रहा था। ” जबकि दूसरे ने लिखा ,” क्या वास्तव में राइस कुकर के साथ शादी कर ली ?”