Site icon 4PILLAR

लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

CBI Lalu:लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

CBI Lalu: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ उनके कार्यकाल के दौरान हुई भर्तियों में कथित अनियमितताओं  के लिए नए सिरे से मामला दर्ज किया है।

CBI Lalu:लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी

चारा घोटाला मामले में जमानत पर बाहर आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है।  उनके साथ ही उनकी बेटी भी सीबीआई की कार्रवाई की चपेट में आ गई है। दरअसल, सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ उनके कार्यकाल के दौरान भर्तियों में कथित अनियमितताओं के लिए नए सिरे से मामला दर्ज किया है।

लालू प्रसाद यादव के 15 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी

भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम पटना स्थित लालू प्रसाद यादव के मौजूदा आवास समेत उनके अन्य 15 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

आपको बता दें कि चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार से अवैध धन निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने बीते महीने 22 तारीख को जमानत दे दी थी। जमानत के बाद उन्होंने कुछ दिन तक एम्स में अपना इलाज कराया। जिसके बाद वे अपनी बड़ी बेटी डॉक्टर मीसा भारती के घर पर हैं।

बता दें कि सुनवाई से पहले तबीयत अधिक खराब होने की वजह से लालू प्रसाद को एयर एंबुलेंस से दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चला। फिलहाल लालू प्रसाद यादव जमानत पर बाहर है

Exit mobile version