Election 2022 : एक राष्ट्र एक चुनाव अच्छा सुझाव, इसके लिए संविधान में बदलाव की जरूरत : CEC सुशील चंद्रा

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने एक देश एक चुनाव होने पर अपनी सहमति जताई है। उन्होंने इस प्रक्रिया के लिए संविधान में बदलाव करने की वकालत की है।

देश के पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनावों की मतगणना आज 10 मार्च को सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश , पंजाब , गोवा , उत्तराखंड और मणिपुर में हुए विधान सभा चुनावों के रुझान आना शुरू हो गए हैं। ऐसे में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने देश में एक ही समय में विधान सभा और लोक सभा चुनावों के एक ही समय में होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए संविधान में बदलाव करने की जरूरत है।

CEC सुशील चंद्रा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार कहा ,” एक देश एक चुनाव अच्छा सुझाव है लेकिन इसके लिए संविधान में बदलाव करने की जरूरत है। चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है और हम एक साथ सभी चुनाव कराने में सक्षम हैं। हम 5 साल में सिर्फ एक बार चुनाव कराने को तैयार हैं। ” आपको बता दें , इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ‘एक देश एक चुनाव’ कराने की बात कह चुके हैं। ऐसे में अब चुनाव आयोग भी ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ कराने पर जोर दे रहा है।

ये भी पढ़ें,यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी का चुनावों में बीजेपी को अच्छा फायदा होगा: अमित शाह

चुनाव प्रमुख सुशील चंद्रा ने आगे कहा ,” विधान सभा चुनाव 2022 के लिए हमने 31 हजार नए पोलिंग बूथ बनाए हैं। जिनमें से 19 हजार मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा चलाए गए। इसके कारण चुनावों में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखी गई। पांच राज्यों में से चार राज्यों में महिला मतदाताओं का प्रतिशत पुरुष मतदाताओं से अधिक रहा है। “

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8968 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री