ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण की फाइटर पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, मिला UA सर्टिफिकेट

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फाइटर मूवी के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर ने निभाई है।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म फाइटर के जरिए पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। रिलीज से पहले फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने अपनी कैंची चलाई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म को यु ए सर्टिफिकेट दिया है। साथ ही सेंसर बोर्ड ने कई सेक्स विजुअल्स को हटाने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने फिल्म में कई सुधार करने के लिए कहा है।

फाइटर फिल्म में ये बदलाव होंगे

सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फिल्म सर्टिफिकेशन फाइटर फिल्म में कई सेक्सुअल विजुअल्स को हटाने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने एक आपत्तिजनक डायलॉग को भी म्यूट करने का आदेश दिया है। इसके अलावा धूम्रपान विरोधी संदेश शामिल करने के लिए भी कहा है। इन बदलावों के साथ फिल्म को यु ए सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म की अवधि 2 घंटे 46 मिनट की है। ऋतिक रोशन दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फाइटर फिल्म गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानि 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद है। इस फिल्म में अनिल कपूर, ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण भारतीय वायुसेना अधिकारीयों की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

बता दें, अभी तक फाइटर फिल्म की एडवांस बुकिंग के दो करोड़ से भी अधीक टिकट बिक चुके हैं। जल्द ही ये आंकड़ा तीन करोड़ पार कर जाएगा। फिल्म के टिकटों की बिक्री सबसे ज्यादा देश की राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलगाना और यूपी में हो रही है।

फाइटर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करते समय डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने दर्शकों से फाइटर को ज्यादा से ज्यादा प्यार देने के लिए अनुरोध किया था। उन्होने कहा था कि यह कोई सामान्य फिल्म नहीं है। फिल्म की कहानी अलग है। यह कोई वन मैन शो नहीं है। फिल्म में सबने मेहनत की है। उन्होंने फिल्म की टीम मेंबर्स का शुक्रिया भी अदा किया।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9031 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी