अनुष्का शर्मा इस फिल्म में क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएँगी, लेकिन सोशल मीडिया यूजर को झूलन की बायोपिक के लिए अनुष्का शर्मा सही एक्ट्रेस नहीं लगी। लोगों का कहना है कि अनुष्का किसी भी एंगल से झूलन गोस्वामी की तरह नहीं दिख रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लम्बें समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। अनुष्का के फैंस को कब से उनके कमबैक का इंतजार था। एक्ट्रेस ने आज अपने फैंस के इंतजार को खत्म करते हुए अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। अनुष्का शर्मा Chakda Xpress फ़िल्म में फीमेल क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएँगी।
नेटफ्लिक्स इंडिया ने शेयर किया टीज़र
हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया की तरफ से इस फिल्म का टीज़र शेयर किया गया है। टीज़र देख अनुष्का के फैंस जहां ख़ुशी से फुले नहीं समा रहे हैं वहीं बहुत से लोगो ने अनुष्का को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है। लोगो का कहना है कि अनुष्का किसी भी एंगल से झूलन गोस्वामी की तरह नहीं दिख रही हैं।
Time to scream HOWZZAT cause we can’t contain the excitement to see @AnushkaSharma hitting the wickets like #JhulanGoswami in Chakda ‘Xpress, filming soon 🥳😍@OfficialCSFilmz @prosit_roy #KarneshSSharma #AbhishekBanerjee @manojmittra @saurabh0903 @rajneesh_chopra pic.twitter.com/Z0uJoh82jE
— Netflix India (@NetflixIndia) January 6, 2022
झूलन गोस्वामी के रोल में अनुष्का को देख निराश हुए लोग
फिल्म का टीज़र देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर एकदम निराश हो गए है। उनका कहना है कि अनुष्का झूलन के किरदार के लिए सही नहीं है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हाइट मैच नहीं कर रही। स्किन कलर मैच नहीं कर रहा। बंगाली एक्सेंट मैच नहीं कर रहा। झूलन गोस्वामी के अलावा अनुष्का सब कुछ लग रही है।
https://twitter.com/subhsays/status/1478947445283250178?s=20
https://twitter.com/annaanupam1/status/1478945478003724288?s=20
https://twitter.com/R_Raja_Ji/status/1478947293910876160?s=20
https://twitter.com/BIDISHA27045246/status/1479005355480858624?s=20
एक अन्य ने लिखा, ‘ये फ्लॉप करवाएगी फिल्म। इससे अच्छा तो झूलन को ही ले लेते वो एक्टिंग भी अच्छी करती है। सोशल मीडिया पर इस तरह के ढेरो कमेंट देखने को मिल रहे हैं।





