
Chandrayaan 3 Spacecraft: इसरो ने अतंरिक्ष से चांद की पहली तस्वीर साझा की है। इस फोटो को चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) ने अपने कैमरे से रिकॉर्ड किया है।
Chandrayaan 3 Spacecraft ने भेजी चांद की फोटो
चंद्रयान 3 मिशन के तहत अंतरिक्ष से चांद की पहली फोटो सामने आई है। इस फोटो को अंतरिक्ष यान में लगे कैमरे के जरिए रिकॉर्ड किया गया है। शनिवार को चंद्रयान 3 चांद के ऑर्बिट में पहुंच गया है। इसी दौरान स्पेसक्राफ्ट ने चांद का चक्कर लगाते हुए अपने कैमरे से एक वीडियो बनाई है।
इसरो द्वारा शेयर किए गए वीडियो में चमकदार चांद को देखा जा सकता है। वीडियो में स्पेसक्राफ्ट में लगे सोलर पैनल भी नजर आ रहे हैं। चन्द्रमा की इन पहली झलकियों को इसरो ने ट्विटर पर शेयर किया है।
बता दें, 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 को लांच किया गया था। इसके बाद अंतरिक्ष यान चांद के पांच चक्कर लगाने के बाद चन्द्रमा की तरफ रवाना हो गया था। चंद्रयान 3 के लिए शनिवार का दिन बहुत अहम था। क्योंकि चंद्रयान 3 ने लूनर ऑर्बिट को पूरा कर लिया है। दूसरे शब्दों में कहें तो, चंद्रयान 3 चांद के ऑर्बिट में पहुंच गया है। अब चंद्रयान 3 चन्द्रमा के 4 चक्कर लगाने के बाद चांद की सतह पर लैंड करेगा।
चंद्रयान 3 भारत का तीसरा मून मिशन है। LOI पूरा करने के साथ ही चंद्रयान 3 ने अपनी दो तिहाई यात्रा पूरी कर ली है। अब यह चांद की सतह पर लैंड करेगा। इसरो के अनुसार, 23 अगस्त को चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंड करेगा।
Published on: Aug 7, 2023 at 08:28
- चंद्रयान 3 के बाद अब अंतरिक्ष में इंसान भेजेगा भारत, मिशन Gaganyaan में तेजी लाएगा इसरो
- Mission Gaganyaan: ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, सफलतापूर्वक लॉन्च की गगणयान की पहली टेस्ट फ्लाइट TV-D1
- भारतीय सूर्ययान Aditya L 1 ने पूरा किया पृथ्वी का दूसरा चक्कर, ISRO ने दिया अपडेट
- कैप्टन गोपी थोटाकुरा बने पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक