चंद्रयान 3 स्पेसक्राफ्ट ने भेजी चांद की पहली फोटो,आप भी देखें

इसरो ने अतंरिक्ष से चांद की पहली तस्वीर साझा की है। इस फोटो को चंद्रयान 3  (Chandrayaan 3) ने अपने कैमरे से रिकॉर्ड किया है।

चंद्रयान 3 मिशन के तहत अंतरिक्ष से चांद की पहली फोटो सामने आई है। इस फोटो को अंतरिक्ष यान में लगे कैमरे के जरिए रिकॉर्ड किया गया है। शनिवार को चंद्रयान 3 चांद के ऑर्बिट में पहुंच गया है। इसी दौरान स्पेसक्राफ्ट ने चांद का चक्कर लगाते हुए अपने कैमरे से एक वीडियो बनाई है। इसरो द्वारा शेयर किए  गए वीडियो में चमकदार चांद को देखा जा सकता है। वीडियो में स्पेसक्राफ्ट  में लगे सोलर पैनल भी नजर आ रहे हैं। चन्द्रमा की इन पहली झलकियों को इसरो ने ट्विटर पर शेयर किया है।

बता दें, 14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 को लांच किया गया था। इसके बाद अंतरिक्ष यान चांद के पांच चक्कर लगाने के बाद चन्द्रमा की तरफ रवाना हो गया था। चंद्रयान 3 के लिए शनिवार का दिन बहुत अहम था। क्योंकि चंद्रयान 3 ने लूनर ऑर्बिट को पूरा कर लिया है। दूसरे शब्दों में कहें तो, चंद्रयान 3 चांद के ऑर्बिट में पहुंच गया है। अब चंद्रयान 3 चन्द्रमा के 4 चक्कर लगाने के बाद चांद की सतह पर लैंड करेगा।

चंद्रयान 3 भारत का तीसरा मून मिशन है। LOI पूरा करने के साथ ही चंद्रयान 3 ने अपनी दो तिहाई यात्रा पूरी कर ली है। अब यह चांद की सतह पर लैंड करेगा। इसरो के अनुसार, 23 अगस्त को चंद्रयान 3 चांद की सतह पर लैंड करेगा।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8981 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “चंद्रयान 3 स्पेसक्राफ्ट ने भेजी चांद की पहली फोटो,आप भी देखें

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री