4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

7 साल की बच्ची द्वारा बनाई गई तस्वीर बनी ‘गूगल डूडल’ जानिए क्या है खास

वर्ष 1969 से पहले बाल दिवस हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता था। लेकिन 27 मई 1964 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मौत के बाद इस को 14 नवंबर को मनाया जाना शुरू हुआ। पहली बार 14 नवंबर 1969 को बाल दिवस मनाया गया और उसके बाद आज तक 14 के दिन ही बाल दिवस मनाया जाता है।

आज पुरे देश में चिल्ड्रन्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज ही के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री दिवंगत जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था।

उनका जन्म 14 नवंबर 1889 को प्रयागराज में हुआ था। जवाहर लाल नेहरू के पिता जी का नाम मोती लाल नेहरू था। गूगल ने आज का डूडल चाचा नेहरू को समर्पित किया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *