pregnancy robot in 2026

Pregnancy Robot: चीन 2026 में दुनिया का पहला बच्चे पैदा करने वाला रोबोट लॉन्च करेगा

Pregnancy Robot: चीन की कंपनी Kaiwa Technology एक ऐसा रोबोट बना रही है जो बच्चे देने में सक्षम होगा। इस प्रोजेक्ट को Dr Zhang Oifeng लीड कर रहे हैं। यह मानव की तरह दिखने वाला रोबोट होगा।

Pregnancy Robot की निर्माता कंपनी

चीन की कंपनी Kaiwa Technology ह्यूमेनॉयड रोबोट डिजाइन कर रही है। इस कंपनीके फाउंडर डॉ Zhang Oifeng हैं। वे Nanyang Technological University से जुड़े हुए हैं। रोबोट एक मानव की तरह दिखने वाला होगा जिसके पेट के अंदर कृत्रिम गर्भाशय लगा होगा। इसमें कृत्रिम एमनियोटिक द्रव, पोषण देने वाली ट्यूब और प्लास्टिक गर्भनाल जैसी व्यवस्था होगी। भ्रूण को 10 महीने विकसित करने के बाद रोबोट बच्चे को जन्म देगा।

Pregnancy Robot का उद्देश्य

  • बांझपन से जूझ रहे कपल्स के लिए विकल्प।
  • सेरोगेसी का सस्ता और क़ानूनी विकल्प
  • कीमत 100000 चीनी युआन जिसकी भारतीय कीमत 14 लाख रुपए के करीब होगी।
  • इस प्रोजेक्ट को 2026 में लॉन्च करने की योजना है। यह 2025 में बीजिंग के वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में पेश किया गया था।

Pregnancy Robot कितना वास्तविक है ?

चाइनीज मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक सिर्फ संकल्पना, विजन और प्रारंभिक घोषणा है। कोई वर्किंग प्रोटोटाइप या सफल टेस्ट सार्वजनिक रूप से साबित नहीं हुआ है। आर्टिफिशियल वूल टेक्नोलॉजी पर दुनियाभर में रिसर्च चल रहे हैं। लेकिन पूर्ण मानव गर्भावस्था अभी भी बहुत दूर मानी जाती है।

China to launch pregnancy robot in 2026यह खबर सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज की तरह फ़ैल रही है। जैसे “रोबोट बच्चे पैदा करेगा” महिलाओं की जगह रोबोट लेंगे, आदि।लेकिन वैज्ञानिक रूप से यह अभी भी प्रारंभिक स्टेज में है।

Pregnancy Robot: नैतिकता और सवाल
  • क्या रोबोट में बच्चा पलने से मां-बच्चे के बीच बॉन्डिंग प्रभावित होगी।
  • क़ानूनी स्थिति क्या होगी ? बच्चे का जन्मदाता कौन माना जाएगा ?
  • क्या यह जनसंख्या संकट को हल कर सकता है ?
  • क्या यह महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को कम करेगा ?

फ़िलहाल यह प्रोजेक्ट प्रारंभिक स्टेज में है। अभी भी कई सवालों के जवाब पाना बाकि है। अगर चीन इस तरह की टेक्नोलॉजी में सफल हुआ तो ये अपने आप में एक बहुत बड़ा चेंज माना जाएगा।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top