Dinesh Phadnis का निधन, 57 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Dinesh Phadnis: CID में फ़्रेडिक्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता Dinesh Phadnis का निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका निधन लिवर डैमेज के कारण हुआ है। 57 वर्षीय अभिनेता के निधन से बॉलीवुड से लेकर फैन तक सदमे में हैं।
Dinesh Phadnis नहीं रहे
सीआईडी धारवाहिक में फ़्रेडिक्स का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिनेश फड़नीस का निधन हो गया है। वह 57 वर्ष के थे। रविवार के दिन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले कहा जा रहा था कि दिनेश को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Sharda Sinha Death: शारदा सिन्हा का निधन, छठ के गीतों से हुईं थी फेमस
लेकिन अभिनेता दयानंद शेट्टी ने बताया कि दिनेश का लिवर डैमेज हो चूका था। जिस वजह से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक्टर के अस्पताल में एडमिट होने के बाद उनके चाहने वाले दिनेश के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे थे, लेकिन कोई भी प्रार्थना काम नहीं आई। वह सब को छोड़ कर इस दुनिया से चले गए।
मुंबई में होगा अंतिम संस्कार
दिनेश फड़नीस का अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई में ही होगा। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सीआईडी की पूरी कास्ट आएगी। अभिनेता दयानंद शेट्टी ने एक्टर के निधन के बारे में ईटाइम्स को बताया कि रात 12 बजे के करीब दिनेश का निधन हुआ, मैं उनके परिवार के साथ हूं। सीआईडी की पूरी टीम यहां मौजूद है।
Samantha Ruth Prabhu के पिता का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया दिल दहला देने वाला पोस्ट
बता दें, दिनेश फड़नीस सीआईडी टीवी सीरियल में इंस्पेक्टर फ़्रेडिक्स का किरदार निभाते थे। धारवाहिक में उनकी कॉमेडी को बहुत पसंद किया जाता था। उनके चाहने वालों को इस खबर के बाद काफी सदमा लगा है। फैन उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।