4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Politics

CAA का समर्थन कर रहे बीजेपी नेता को महिला कलेक्टर ने जड़ा थप्पड़: VIDEO

राज गढ़ में बीजेपी नेता को Collector ने जड़ा थप्पड़

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे बीजेपी नेता को महिला Collector ने थप्पड़ जड़ा। महिला अधिकारी निधि निवेदिता ने धारा 144 लागू होने के कारण प्रदर्शनकारियों को रोका।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में धारा 144 लागू होने पर भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश की। जिसको रोकने के लिए कलेक्टर निधि निवेदिता ने कोशिश की। इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रशासन के बीच तीखी बहस हुआ और उन्होंने एक नेता को थप्पड़ जड़ दिया।

बढ़े हुए विवाद को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर निधि निवेदिता भी पुलिस के साथ आई हुई थी। ज्यादा हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। जिसमें दो कार्यकर्ता घायल हो गए।

राजगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर पर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर 144 लागू होने के कारण किसी को भी प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद भी बीजेपी के कार्यकर्ता वहां इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करने की कोशिश की।

https://twitter.com/Anurag_Dwary/status/1218844448307597312

राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता और पुलिस अधीक्षक ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की लेकिन भीड़ नहीं मानी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *