भारती सिंह
सभी को हंसाने वाली कॉमेडी क्वीन भारती सिंह मां बनने वाली हैं। भारती ने प्रेग्नेंसी टेस्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। भारती सिंह ने इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया है।
सभी को अपने फन्नी अंदाज से हंसाने वाली कॉमेडी क्वीन के नाम से मशहूर भारती सिंह मां बनने वाली है। भारती ने यह खुशखबरी एक वीडियो शेयर दी है। कॉमेडी क्वीन ने अपनी प्रेग्नेंसी टेस्ट का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। उनके इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पिछले कुछ दिनों से भारती सिंह गर्भवती होने की खबरें आ रही थी। लेकिन भारती ने कभी इन खबरों की पुष्टि नहीं की थी लेकिन अब उन्होंने खुद एक वीडियो शेयर करते हुए यह खुशखबरी दी है। दरअसल,यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में भारती सिंह कैमरा ऑन करके अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट करती हुई नजर आ रही है। जैसे ही उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, भारती की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। भारती मां बनने की ख़ुशी में भांगड़ा करने लगती है।
यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में भारती सिंह कहती है ‘ इतनी बड़ी खुशखबरी है, वो इसे छुपाकर नहीं रख सकती। भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है। जिसका टाइटल है – हम मां बनने वाले हैं। वीडियो के शुरू में भारती सिंह बाथरूम में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट लेकर बैठी नजर आती है। उन्होंने कैमरा ऑन किया हुआ है। जैसे ही उनका प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आता है, वह ख़ुशी से उछल पड़ती है। वीडियो में वह कहती है की पिछले छह महीनों से वह ऐसा कर रही है और इन क्षणों को कैमरे में कैद करना चाहती थी। लेकिन वो पल आता नहीं था इसलिए कैमरा बंद करना पड़ता था। इसके बाद वह कैमरा और पॉजिटिव टेस्ट किट लेकर अपने पति हर्ष के बैडरूम में जाती है।
भारती सिंह फन्नी अंदाज में कहती है कि कैसे बताऊं,ये बच्चा इसका नहीं है। वह थोड़ा रुककर कहती है , यह बच्चा हम दोनों का है। भारती सिंह ने पति को जगाकर अपने प्रेग्नेंट होने की खबर दी। जैसे ही पति हर्ष को यह खुशखबरी मिलती है तो वह भी ख़ुशी से झूम उठते हैं। जिसके बाद हर्ष कहते हैं कि ये मां बनने वाली है और मैं बाप बनने वाला हूँ और आप सभी परेशान होने वाले हैं। क्योंकि ये बच्चा आने वाला है। हम बहुत खुश हैं।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More