Site icon www.4Pillar.news

सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है भीगे हुए चने का सेवन करना,जानिए इसके फायदे

काला चना ताकत बढ़ाने के साथ शरीर में इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट , कैल्शियम , फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह कई बीमारियों से लड़ने में बहुत मददगार होता है।

काला चना ताकत बढ़ाने के साथ शरीर में इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट , कैल्शियम , फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह कई बीमारियों से लड़ने में बहुत मददगार होता है।

बहुत फायदेमंद है भीगा हुआ चना

आमतौर पर काबुली चना और काला चना को घरों में सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह दोनों प्रकार के चने  सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। काले चने में प्रोटीन कैल्शियम फाइबर फैट कार्बोहाइड्रेट जैसे तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसको भिगोकर या अंकुरित कर आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह कई तरह की बीमारियों से लड़ने में बहुत मददगार होता है।

रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है भीगा हुआ चना

विश्व भर में कोरोनावायरस महामारी का कहर चल रहा है। ऐसे में आपकी इम्मयूनिटी को बढ़ाने के लिए काले चने का सेवन करना बहुत जरूरी है। आपको 7 से 8 घंटे तक चने को भिगोकर रखना पड़ेगा। इसे खाने से आपके शरीर को ताकत मिलती है। यह दिन भर का काम करने के लिए एनर्जी भी देता है। इसके अलावा पित्त और कफ जैसी समस्याओं को कम करने में बहुत मदद करता है।

काला चना घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है। यह पाचन क्रिया से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इससे आप का पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। वहीं जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है। उन लोगों को भीगे हुए चने के साथ इसका पानी भी पीना चाहिए। जिसके लिए आपको रात भर पानी में भिगोकर चने को रखना होगा और सुबह खाली पेट इसे खाना होगा।

काले चने में आयरन की मात्रा भरपूर होती है। इससे आपके शरीर में खून की कमी पूरी होती है। यह भरपूर ताकत देता है। बच्चे और गर्भवती महिलाएं भीगे हुए चने का सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में काफी मददगार होता है। इसके अलावा काला चना फाइबर की मात्रा भरपूर होने के कारण कोलेस्ट्रोल को कम करता है। जिससे आपको हर्ट अटैक जैसी बीमारियां से बचने में मदद मिलती है।

Exit mobile version