Coronavirus: देश भर में पिछले 24 पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं । भारत में अब तक COVID 19 महामारी के कारण 159558 मरीजों की मौत हो चुकी है ।
Coronavirus के मामले
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर जारी है । देश में कोरोना संक्रमण के मामले दोबारा दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहे हैं । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की 20 मार्च 2021 शनिवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 40953 नए मामले सामने आए हैं । इन्ही 24 घंटों में 23653 मरीज कोरोना वायरस को मात देकर ठीक होने में कामयाब रहे हैं । जबकि 188 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है ।
Coronavirus संक्रमण के कुल मामले
मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश भर में Coronavirus संक्रमण के कुल मामले 1,15,55,284 हो गए है । जिनमें से 2,88,394 सक्रिय मामले हैं । अब तक पुरे देश में 1,11,07,332 मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक होने में कामयाब रहे हैं और अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं । वहीँ कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान के तहत देश भर में 4,20,63,392 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है ।
Coronavirus से 1218 लोगों की हुई मौत,जानें राज्यों के आंकड़े
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की शनिवार सुबह की रिपोर्ट के अनुसार देश भर में 19 मार्च तक 23,24,31,517 लोगों के कोरोना सैंपल लिए जा चुके हैं । जिसमें से 10,60,971 सैंपल टेस्ट कल लिए गए हैं ।






