Coronavirus पॉजिटिव सिंगर Kanika Kapoor के संपर्क में आए 63 लोगों के टेस्ट नेगेटिव

लंदन से लौटी सिंगर Kanika Kapoor Coronavirus वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला था। टेस्ट से पहले कनिका कपूर ने कई कार्यक्रमों और पार्टियों में हिस्सा लिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ एफ़आईआर दर्ज की गई थी।

Kanika Kapoor का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनको लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें, कनिका कपूर ने कोरोना वायरस के पॉजिटिव होने की जानकारी खुद दी थी। जिसके बाद उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।

बॉलीवुड की भी कई हस्तियों ने उनके द्वारा जानकारी छुपाने पर अपनी नाराज़गी जताई थी। कोरोना पॉजिटिव मामले में कनिका कपूर के खिलाफ उत्तर प्रदेश के पुलिस थानों में तीन एफ़आईआर भी दर्ज की गई हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर 162 लोगों के संपर्क में आई थी। जिनमें से 35 लोग कानपुर के रहने वाले हैं। उनके संपर्क में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और विधायक दुष्यंत भी आए थे। हालांकि इन दोनों के जांच करवाने के बाद टेस्ट नेगेटिव निकले हैं।

रिपोर्ट के अनुसार Kanika Kapoor के संपर्क में आए 162 लोगों में से 130 लोगों की पुलिस द्वारा पहचान कर ली गई है और बाकी की तलाश जारी है। इनमें से जिन 63 लोगों का Covid 19 टेस्ट हुआ है , वो नेगेटिव निकले। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कनिका कपूर उसी होटल में ठहरी थी ,जिसमें भारतीय टीम के साथ वनडे मैच खेलने आई दक्षिण अफ्रीका की टीम रुकी हुई थी। ये भी पढ़ें: ऐसे पैदा हुआ खतरनाक Coronavirus, जानें पूरी दास्तान

कौन है Kanika Kapoor

आपको बता दें ,सिंगर कनिका कपूर ( Kanika Kapoor) का जन्म भारत में हुआ था और अब वह इंग्लैंड की नागरिक हैं। कनिका कपूर जब 18 साल की थी तब उनकी शादी एक एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक के साथ 1997 में हुई थी।  उनके तीन बच्चे भी हैं। साल 2012 में कनिका कपूर का राज चंडोक के साथ तलाक हो गया था।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *