Delhi Metro video: कुछ ही दिन पहले दिल्ली मेट्रो में एक युवक को मास्टरबेट करते हुए देखा गया था। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब एक लड़के लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों लिपलॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Delhi Metro Video में अश्लीलता
दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता बढ़ती जा रही है। हाल ही में मेट्रो की एक सीट पर एक युवक को हस्तमैथुन करते देखा गया था। वह वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मेट्रो के दरवाजे के पास बैठा हुआ एक कपल लिपलॉक करता हुआ दिखाई दे रहा है। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में लड़का लड़की मेट्रो के फर्श पर बैठे हुए हैं। लड़की लड़के की गोद में लेती हुई है। पहले लड़का लड़की को किस करता है। उसके बाद लड़की लड़के को किस करती है। इस दौरान मेट्रो में कई यात्री भी यात्रा कर रहे हैं।
मेट्रो वीडियो काफी वायरल
ट्विटर और फेसबुक सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ,”दिल्ली मेट्रो का नाम बदलकर पोर्न हब क्यों नहीं रख देते,दिल्ली पुलिस?” एक अन्य ने लिखा, “बेशर्मी की भी हद है। ” कई लोग ट्वीट कर इस कपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पहले भी वायरल हुए वीडियो
यह पहला मामला नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में ऐसा वीडियो शूट किया गया है। इससे पहले एक युवक को दिल्ली मेट्रो में हस्तमैथुन करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं, एक अन्य वीडियो में एक कपल को ओरल सेक्स करते हुए भी देखा गया था।
दिल्ली मेट्रो में हस्तमैथुन का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नोटिस जारी कर युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
मास्टरबेशन का वीडियो वायरल
मास्टरबेशन का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने कहा था कि ट्रेन के अंदर फ़्लाइंग स्क्वायड घूमेंगे हैं। दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ के जवान सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे। स्क्वायड अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। इसके अलावा मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों से अश्लीलता न फ़ैलाने की अपील की गई थी।