मास्टरबेशन के बाद एक और वीडियो वायरल, दिल्ली मेट्रो में गोद में लेटाकर लिपलॉक करते दिखा कपल

कुछ ही दिन पहले दिल्ली मेट्रो में एक युवक को मास्टरबेट करते हुए देखा गया था। जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब एक लड़के लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों लिपलॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो में अश्लीलता बढ़ती जा रही है। हाल ही में मेट्रो की एक सीट पर एक युवक को हस्तमैथुन करते देखा गया था। वह वीडियो ट्विटर पर काफी वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मेट्रो के  दरवाजे के पास बैठा हुआ एक कपल लिपलॉक करता हुआ दिखाई दे रहा है। ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में लड़का लड़की मेट्रो के फर्श पर बैठे हुए हैं। लड़की लड़के की गोद में लेती हुई है। पहले लड़का लड़की को किस करता है। उसके बाद लड़की लड़के को किस करती है। इस दौरान मेट्रो में कई यात्री भी यात्रा कर रहे हैं।

ट्विटर और फेसबुक सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ,”दिल्ली मेट्रो का नाम बदलकर पोर्न हब क्यों नहीं रख देते,दिल्ली पुलिस?” एक अन्य ने लिखा, “बेशर्मी की भी हद है। ” कई लोग ट्वीट कर इस कपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पहले भी वायरल हुए वीडियो

यह पहला मामला नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में ऐसा वीडियो शूट किया गया है। इससे पहले एक युवक को दिल्ली मेट्रो में हस्तमैथुन करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं, एक अन्य वीडियो में एक कपल को ओरल सेक्स करते हुए भी देखा गया था।

दिल्ली मेट्रो में हस्तमैथुन का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नोटिस जारी कर युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

मास्टरबेशन का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने कहा था कि ट्रेन के अंदर फ़्लाइंग स्क्वायड घूमेंगे हैं। दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ के जवान सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे। स्क्वायड अश्लीलता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। इसके अलावा मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों से अश्लीलता न फ़ैलाने की अपील की गई थी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8998 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री