टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर क्रिकेटर इरफ़ान पठान का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अर्थूर्ण बात कही है। उनके ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने किया कमेंट।
भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज और हरफनमौला खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। जिसमें क्रिकेटर ने बहुत ही सधे हुए शब्दों में अर्थपूर्ण बात कही है। उनके इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
इरफ़ान पठान ने ट्विटर पर लिखा ,” मैं अपने मकान से मोहब्बत करता हूं लेकिन उसमें रहने वाले सभी लोगों से नहीं। ये कैसे हो सकता है ? और अगर होता है तो नुकसान किसका होता है ? हैशटैग ,एकता प्यार। ” हरफनमौला खिलाड़ी के इस ट्वीट पर अब तक हजारों कमेंट आ चुके हैं। ट्विटर यूजर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।
इरफ़ान के ट्वीट के रिप्लाई में ज्ञानेंद्र दीक्षित नाम के यूजर लिखा ,” हर बुराई का एक दिन अंत निश्चित है। हर तानाशाही का एक दिन खात्मा अवश्य होता है। 50 साल तक राज करने का सपना देखने वाले 50 साल तक कहीं भी दिखाई नहीं देंगे। रात कितनी भी काली क्यों न हो लेकिन सूरज की किरणें अँधेरे का सीना चीर कर उजाला बिखेर ही देती हैं। ”
दूसरे जवाहर लाल नेहरू नाम के यूजर ने लिखा ,” मैं अपने देश से मोहब्बत करता हूं और देश के लोगों को…. जान से प्यारा हमारा हिंदुस्तान। काश मेरे दिल की बात मोदी जी भी समझ जाते। ”
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इरफ़ान के ट्वीट को क्वोट करते हुए लिखा ,” शब्द। ” वहीँ फैक्ट चेक ऑल्ट न्यूज़ न्यूज़ के फाउंडर प्रतीक सिन्हा ने लिखा ,” हर प्रमुख भारतीय क्रिकेटर जानता है कि वास्तव में इरफ़ान पठान के इस ट्वीट का मतलब क्या है। लेकिन वे समर्थन में एक शब्द भी बोलने की हिम्मत नहीं करेंगे। “
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More