शिखर धवन ने खरीदी BMW M8 कूपे कार,कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

टीम इंडिया के क्रिकेटरों के पास एक से बढ़कर एक महंगी और आलीशान गाड़ियां हैं। जिनमें एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर सहित अन्य खिलाडियों के अलावा शिखर धवन भी शामिल हैं। शिखर धवन के गैराज में पहले से ही Audi ,Range Rover , BMW और Mercedes-Benz जैसी लग्जरी कारें हैं। अब धवन के गैराज में एक और महंगी और आलीशान कार शामिल हो गई है।

क्रिकेटर शिखर धवन के प्रदर्शन को आप क्रिकेट के मैदान में तो देख ही चुके होंगे। लेकिन वह अपने निजी लाइफ को बहुत स्टाइलिश अंदाज में जीते हैं। जी हाँ,शिखर धवन को मंहगी और आलीशान गाड़ियों का शौक है। शिखर धवन के गैराज में पहले से ही कई आलीशान गाड़ियां हैं। अब हाल ही में स्टार क्रिकेटर ने एक और नई कार खरीदी है। जिसकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

शिखर धवन ने हाल ही में बीएमडब्यू एम 8 कूपे कार खरीदी है। जिसकी कीमत 2.18 रूपये है। बीएमडब्यू इंडिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर धवन की कार की डिलीवरी लेते हुए तस्वीरें साझा की हैं। बीएमडब्यू कार इस समय भारत में सबसे मंहगी और और आलीशान कारों में से एक है।

वास्तव में बीएमडब्यू एम 8 कूपे BMW 8 ग्रैन कूपे सीरीज का वर्जन है। कंपनी ने पिछले साल आधिकारिक तौर पर इस सीरीज की कार को भारत में लांच किया था। क्रिकेटर धवन ने BMW M8 COUPE का चुनाव किया। जोकि बेहद आकर्षक है और इसका कलर ब्लैक है। बीएमडब्यू एम 8 एक डबल डोर कूपे कार है। यह कार महज 3.3 सेकंड में 0-100 की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी अधिकतम गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8943 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री