दिव्यांका त्रिपाठी पर किया कौवे ने हमला, वीडियो देख फैंस बोले- ‘इसे पता नहीं है कि ये मगर रानी से पंगा ले रहा है’
दिव्यांका त्रिपाठी ने एक वीडियो शेयर करते हुए दिखाया कि एक कौवा कैसे बार-बार उन पर अटैक कर रहा था। एक्ट्रेस ने कहा कि और कोई इस तरह के हमले से डर सकता था लेकिन मैं इससे डरने की बजाए इस पक्षी की एक्टिविटी रिकॉर्ड करने के लिए काफी एक्ससाटेड थी।
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस है। बीते साल उन्होंने कलर्स टीवी के स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाडी’ में हिस्सा लिया। दिव्यांका ने इस शो में जिस तरहं हिम्मत से स्टंट किए उससे हर कोई हैरान रह गया। एक्ट्रेस के निडर स्वभाव के कारण उन्हें शो में ‘मगर रानी’ और ‘धाकड़ गर्ल’ जैसे टैग दिए गए। मगर अफ़सोस वो ये शो नहीं जीत पाई।
कौवे ने किया दिव्यांका पर हमला
दिव्यांका इन दिनों पति विवेक दहिया के साथ मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रही है। जैसे ही एक्ट्रेस अपने रूम से बाहर निकली तो एक कौवा उन पर हमला करने लगा। दिव्यांका ने कौवे के इन हरकतों को अपने कैमरे में कैद कर शेयर किया है। जैसा की वीडियो में देखा जा सकता है कि कौवा कभी उनके हाथ पर तो कभी उनके सिर पर हमला कर रहा है।
यहाँ देखिए वीडियो
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘Watch- कौवे का हमला…सिर्फ यहां और कहाँ ? विवेक दहिया आपका बताया गाना ‘मैं कमीना’ इस जिज्ञासु कौवे के लिए परफेक्ट है। कोई भी इस हमले से डर सकता था लेकिन मैं इस पक्षी की एक्टिविटी को रिकॉर्ड करने के लिए बहुत उत्साहित थी।’
बात करें दिव्यांका की प्रोफेशनल लाइफ की तो हाल ही में उनका गाना ‘बाबुल दा वेहड़ा’ रिलीज हुआ है। इसके जरिए उन्होंने म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है। इस गाने में दिव्यांका ने एक पंजाबी दुल्हन का किरदार निभाया जिसे खूब पसंद किया गया।
Pingback: मुंबई की सड़कों पर बाइक राइड के लिए निकली दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर किया पति विवेक दहिया के साथ वीड
Pingback: Divyanka Tripathi Birthday: दिव्यांका त्रिपाठी के बर्थडे पर पति विवेक दहिया ने दिया ऐसा सरप्राइज, देखते ही इमोशनल