IPL 2020 : एमएस धोनी ने जड़ा ऐसा छक्का बॉउंड्री के बाहर गेंद गुम हो गई,अमेजिंग वीडियो देखें

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अभ्यास के दौरान ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद उड़कर बॉउंड्री के बाहर जा गिरी। धोनी के शॉट का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला 19 सितंबर 2020 को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला है। टूर्नामेंट से पहले आईपीएल की सभी टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। कुछ दिन पहले रोहित शर्मा का अभ्यास के दौरान का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो में शर्मा ने एक ऐसा छक्का जड़ा था कि बॉल स्टेडियम के नजदीक से गुजर रही एक बस की छत पर जा गिरी थी। अब माही का मैच प्रैक्टिस के दौरान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

धोनी का अमेजिंग शॉट वीडियो

CSK के कप्तान एमएस धोनी ने अभ्यास के दौरान एक ऐसा छक्का जड़ा है कि गेंद ही गुम हो गई। सीएसके फैन ऑफिसियल इंस्टाग्राम पेज पर धोनी के सुपर सिक्सर का वीडियो साझा किया गया है। जिसमें धोनी अपने बल्ले से शॉट मारते हैं और गेंद बॉउंड्री पार करते हुए जंगल में जा गिरती है। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि एक शख्स कहता है ‘ हो हो ,बॉल गुम हो गई। इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा ,’ माही मार रहा है। ”

दरअसल, एमएस धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे और मुरली विजय बॉउंड्री के नजदीक फील्डिंग कर रहे थे। धोनी ने इतनी जोर का शॉट लगाया कि गेंद मुरली विजय के ऊपर से निकलते हुए स्टेडियम पार कर गई। जिसको देखकर मुरली अचंभित होते हुए बोले ‘बॉल गुम हो गई। यह पावर नहीं बल्कि परफेक्ट टाइमिंग है। इसमें गेंदबाज भी कुछ नहीं कर सकता है। ”

आपको बता दें, पिछले साल 2019 में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का फाइनल ख़िताब जीता था। वहीँ ,चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 2010 .2011 और 2018 के सीजन जीते हैं। इस बार आईपीएल टाइटल की प्रबल दावेदार,सीएसके और एमआई हैं। जिनकी पहली भिड़ंत 19 सितंबर को होगी।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8972 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “IPL 2020 : एमएस धोनी ने जड़ा ऐसा छक्का बॉउंड्री के बाहर गेंद गुम हो गई,अमेजिंग वीडियो देखें

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री