CWC 2025: भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया

CWC 2025 , Indian women team beat Australia: ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने डिफ़ेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

CWC 2025: टीम इंडिया की यह जीत न केवल भारत के लिए तीसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने का गौरवपूर्ण पल है बल्कि महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी रच दिया।  30 अक्टूबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले ने पूरे देश को झूमने पर मजबूर कर दिया।

भारतीय महिला टीम ने विश्व कप 25 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया

नवीं मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकाडेमी में 30 अक्टूबर को गुरुवार के दिन CWS 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। टीम ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

CWC 2025: ऑस्टेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 338 रन बनाकर भारत के सामने विशाल लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करते हुए मैदान में उतरीं टीम इंडिया ने 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 341 रन बनाकर 339 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

CWC 2025: Indian women team beat Australia By 5 Wickets

यह भारत की महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है। ऑस्ट्रेलिया ने 338 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था, जो महिला विश्व कप नॉकआउट मैचों में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की धैर्यपूर्ण और आक्रामक पारी ने सबको चौंका दिया।

IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत

Indian women team: महिला विश्व कप 2025 (CWC 2025)  के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने मजबूत शुरुआत की। फोएबे लिचफील्ड 112 रन (80 गेंदें) – नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनीं। एलिस पेरी ने 75 रन बनाए। वहीँ अलीशिया गार्डनर ने 50 रन बनाकर भारत के सामने विशाल स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49.5 ओवर में 10 विकेट के नुक्सान पर 338 रन बनाए।

CWC 2025: मैच जीतने में भारतीय गेंदबाजों की भूमिका

CWC 2025: रेणुका सिंह ने शुरुआती विकेट (अलीसा हीली को 0 पर) लिया, जबकि दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ ने मध्य में ब्रेकथ्रू दिए। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन के पार पहुंचने के बाद तेजी से रन बनाए, लेकिन भारत ने उन्हें 50 ओवर पूरे नहीं खेलने दिए।

Australia Women VS India Women: भारत की पारी

CWC 2025: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को शुरुआती झटके लगे – शेफाली वर्मा (12) और स्मृति मंधाना (24) जल्दी आउट हो गईं। लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमाह रोड्रिग्स की 150+ रनों की साझेदारी ने मैच पलट दिया।

जेमिमाह रोड्रिग्स ( Jemimah Rodrigues ) का शानदार शतक

जेमिमाह रोड्रिग्स नाबाद 127  रन बनाए। ये विश्व कप में उनका पहला शतक है। यह  सेमीफाइनल में नॉकआउट स्टेज में भारत की दूसरी सेंचुरी थी।

यह चेज महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज था और विश्व कप नॉकआउट में अब तक का रिकॉर्ड। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों (एश्ले गार्डनर, अन्नाबेल सदरलैंड) ने अच्छी कोशिश की, लेकिन दबाव में गलतियां हुईं।

Ind vs Aus World Cup: विश्व कप का रिकॉर्ड (CWC 2025) 

CWC 2025, Aus VS Ind Women: यह चेज महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज था और विश्व कप नॉकआउट में अब तक का रिकॉर्ड। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों (एश्ले गार्डनर, अन्नाबेल सदरलैंड) ने अच्छी कोशिश की, लेकिन दबाव में गलतियां हुईं।

1 thought on “CWC 2025: भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया”

  1. Актуальные рейтинги лицензионных онлайн-казино по выплатам, бонусам, минимальным депозитам и крипте — без воды и купленной мишуры. Только площадки, которые проходят живой отбор по деньгам, условиям и опыту игроков.

    Следить за обновлениями можно здесь: https://t.me/s/reitingcasino

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top