D Gukesh World Youth Chess Champion
D Gukesh VS Ding Liren world chess champion: 18 वर्षीय डी गुकेश ने शतरंज के खेल में चीन के डिंग लिरेन को हराकर विश्व चैंपियन का खिताब जीत लिया है। गुरुवार को हुए फाइनल मैच में डी गुकेश ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है।
डी गुकेश पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथ आनंद के बाद यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी और पहले सबसे युवा विश्व चैंपियन बन गए हैं। डी गुकेश से पहले सबसे कम उम्र में रूस के गैरी कास्परोव ने 1985 में 22 वर्ष की उम्र में सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बनने का कीर्तिमान स्थापित किया था। उन्होंने अनातोली कार्पोव को फाइनल में हराया था।
गुकेश डी ने चीन के डिंग लिरेन को 14 बाजी में मात देकर विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। भारतीय युवा खिलाड़ी ने सिंगापूर में पूर्व विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को शतरंज की 14 चाल में हराकर 138 वर्ष के इतिहास में सबसे युवा चैंपियन बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है। बुधवार के दिन गुकेश और लिरेन के बीच शतरंज का खेल शुरू हुआ था। 13 बाजी तक दोनों का स्कोर 6.5-6.5 था। खेल के अगले दिन गुरुवार को D Gukesh ने Ding Liren को 7.5-6.5 के अंतर से हराकर विश्व चैंपियन का खिताब जीता।
शतरंज का वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद गुकेश डी को 1300000 usd इनाम में मिले। जिसको अगर भारतीय मुद्रा में आंके तो यह रकम 11 करोड़ रुपए के लगभग है। हालांकि यह इनामी राशि आईपीएल की नीलामी में बिकने वाले क्रिकेटर्स के मुकाबले बहुत कम है। लेकिन शतरंज के इतिहास में ये रकम बहुत ज्यादा है। क्योंकि इससे पहले किसी भी भारतीय शतरंज खिलाड़ी को विश्व चैंपियन बनने पर इतनी बड़ी रकम नहीं मिली।
D Gukesh की नेटवर्थ
मध्यम वर्ग परिवार में जन्मे गुकेश डी की विश्व चैंपियन बनने से पहले टोटल नेटवर्थ 8.5 करोड़ रुपए थी। शतरंज का वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद उनकी कुल संपत्ति 20 करोड़ के करीब हो गई है। गुकेश की कमाई का जरिया शतरंज टूर्नामेंट में प्राइज मनी जीतना और कई कंपनियों के लिए विज्ञापन करना है। वे विज्ञापन के जरिए भी अच्छी कमाई कर लेते हैं।
मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन गुकेश डी ने 7 वर्ष की उम्र में ही शतरंज खेलना शुरू कर दिया था। शुरू में गुकेश के कोच भास्कर रहे। बाद में उन्होंने वर्ल्ड ग्रैंड मास्टर विश्वनाथ आनंद से कोचिंग ली।
डी गुकेश का जन्म और माता पिता
वर्तमान विश्व चेस चैंपियन गुकेश डी का जन्म 29 मई 2006 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ। शतरंज चैंपियन का पूरा नाम डोमराज गुकेश है। उनके पिता रजनीकांत पेशे से डॉक्टर हैं और माता पद्मा माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने चेन्नई के वेलम्मल मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल ने पढ़ाई की है।
चीन के डिंग लिरेन को हराने के बाद डी गुकेश ने वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीतकर पुरे देश का नाम रोशन किया है। पूर्व ग्रैंड मास्टर विश्वनाथ आनंद के बाद डी गुकेश दूसरे भारतीय विश्व चैंपियन बन गए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस खिताब को सबसे कम उम्र में जीता है। उनसे पहले सबसे कम उम्र विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने का खिताब रूस के ग्रैंड मास्टर गैरी कास्पारोव के नाम था। गैरी ये खिताब 1985 में 22 वर्ष की उम्र में जीता था। उस समय गैरी कास्पारोव ने अनातोली कार्पोव को हराकर खिताब जीता था।
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More
Urfi Javed Fun:बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने उर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत… Read More
Sidhu Moose Wala Brother: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई शुभदीप सिंह सिद्धू… Read More
Agniveer ITI in Indian Army: भारतीय सेना में ITI पास युवाओं को अग्निवीर बनाने के… Read More
Mazeen Abdul:कर्नाटक के शिवमोग्गा में NIA के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी… Read More