R Praggnanandhaa Chess: आर प्रग्गनानंद ने विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराया, विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर शीर्ष क्रम के भारतीय शतरंज खिलाडी बनें

भारतीय युवा ग्रांडमास्टर आर प्रग्गनानंद ने चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर विश्वनाथन आनंद का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ प्रग्गनानंद भारतीय शतरंज खिलाडियों की टॉप लिस्ट में पहुंच गए हैं।

भारतीय शतरंज खिलाडी आर प्रग्गनानंद शानदार प्रदर्शन करते हुए टाटा स्टील मास्टर्स इवेंट में चीन के डिंग लिरेन को हरा दिया है। लिरेन मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन हैं। आर प्रग्गनानंद ने उन्हें शतरंज के चौथे राउंड में हरा दिया। इस जीत के साथ ही आर प्रग्गनानंद ने विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ दिया है। वे नंबर वन भारतीय ग्रांडमास्टर बन गए हैं। इसी इवेंट में पिछले साल प्रग्गनानंद ने डिंग को हराया था।

विश्वनाथन आनंद को पछाड़ा

डिंग को हराने के बाद आर प्रग्गनानंद ने विश्वनाथन आनंद को भी पीछे छोड़ दिया है। वह FIDE की लाइव रेटिंग में 11 वे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके कुल 2748.3 पॉइंट्स हैं। जबकि विश्वनाथन आनंद 12 स्थान पर पहुंच गए हैं। आनंद के पास 2748.0 पॉइंट्स हैं। आर प्रग्गनानंद ने विश्वनाथन को 0.3 पॉइंट्स से मात दी है।

आर प्रग्गनानंद के रिकॉर्ड

आर प्रग्गनानंद के नाम कई रिकार्ड्स दर्ज हैं। वह 2016 में सबसे युवा इंटरनेशनल चेस मास्टर बने थे। उन्होंने यह उपलब्धि 10 साल 10 महीने की आयु में प्राप्त की थी। वह पहली बार 2017 में ग्रांडमास्टर बने थे। वहीँ 2018 में भी वह ग्रैंड मास्टर रहे। आर प्रग्गनानंद का जन्म तमिलनाडु के चेन्नई में साल 2005 में हुआ था। उनके पिता एक बैंक कर्मचारी हैं।

दो बार फाइनल में पहुंचे आर प्रग्गनानंद

Praggnanandhaa अमेरिका के ग्रैंड मास्टर फैबियानो कारूआना को भी मात दे चुके हैं। प्रग्गनानंद ने पिछले साल शतरंज विश्व कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जीत दर्ज फाइनल में प्रवेश किया था। उन्होंने सेमीफाइनल के टाईब्रेक में फैबियानो कारूआना को हराया था। विश्वनाथन आनंद के बाद आर प्रग्गनानंद शतरंज विश्व कप के इतिहास में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय शतरंज मास्टर हैं। 2023 के फाइनल मुकाबले में आर प्रग्गनानंद को मैग्नस कार्लसन ने हराया था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8985 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “R Praggnanandhaa Chess: आर प्रग्गनानंद ने विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराया, विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर शीर्ष क्रम के भारतीय शतरंज खिलाडी बनें

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री