Site icon 4PILLAR.NEWS

नच बलिए 9 में नजर आएंगे दीपिका पादुकोण,रणवीर सिंह

Nach बलिए 9 में नजर आएंगे दीपिका पादुकोण,रणवीर सिंह

Nach:टीवी का सबसे ज्यादा मशहूर रियलिटी शो ‘नच बलिए’ जल्दी ही शुरू होने जा रहा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस शो के पहले एपिसोड में सेलिब्रिटी जज के तौर पर नजर आएंगे।

Nach बलिए 9 में नजर आएंगे दीपिका पादुकोण,रणवीर सिंह

इस बार ‘नच बलिए 9′(Nach Baliye 9) का निर्माण बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कर रहे हैं। इस शो को हिट करवाने के लिए सलमान खान कई तरीके अपना रहे हैं। सलमान खान ने शो में तड़का लगाने के लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) को शो का हिस्सा बनाया है। इस शो में रणवीर और दीपिका डांस करते हुए नजर आएंगे।

सेलिब्रिटी जज के तौर पर शो में नजर आ सकते हैं

टेबलायड की रिपोर्ट के अनुसार ,नच बलिए 9 के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण सेलिब्रिटी जज के तौर पर शो में नजर आ सकते हैं। इस शो में दीपिका और रणवीर को बुलाने के लिए चैनल उनसे बात कर रहा है। हालांकि अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है। अगर सब कुछ सही रहा तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शो में पहले मेहमान जज के तौर पर नजर आ सकते हैं। इस शो का पहला एपिसोड जुलाई के दूसरे हफ्ते में शूट किया जाएगा।

सलमान खान शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे

टेबलायड की रिपोर्ट के अनुसार,सलमान खान भी इस शो के पहले एपिसोड को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। शो के जज की बात करें तो अभिनेत्री रवीना टंडन का नाम फाइनल हो चूका है। शो के दूसरे जज का नाम फाइनल होना अभी बाकी है।

इस शो को सुनील ग्रोवर और ‘जेनिफर विंगेट’ होस्ट कर रहे हैं। पिछले सीजन की विनर दिव्यांका त्रिपाठी भी इस शो के पहले एपिसोड को होस्ट कर सकती हैं। सूत्रों के अनुसार,मेकर्स ने इस शो के लिए दिव्यांका त्रिपाठी का नाम तय कर लिया है।

Exit mobile version