दीपिका पादुकोण अभिनय के अलावा सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती है। वह सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों और वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते हैं।हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें अभिनेत्री जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही है।पादुकोण का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।वीडियो अभिनेत्री अलग ही अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CLUJKVqjuMW/
दीपिका पादुकोण ने अपने लेटेस्ट वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा,”मैं और मेरे बदलते अहंकार।” दीपिका पादुकोण के इस वीडियो पर अभिनेता रणवीर सिंह और वरुण धवन ने दिल की इमोजी के साथ कमेंट किए हैं। टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां सहित 1141186 लोग दीपिका के वीडियो को लाइक कर चुके हैं।
वहीँ वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार दीपिका पादुकोण ‘छपाक’ फिल्म में नजर आई थी। छपाक फिल्म में उन्होंने एसिड अटैक पीड़िता मालती अग्रवाल की भूमिका निभाई थी। दीपिका पादुकोण ‘पठान’ और 83 फिल्म में नजर आने वाली हैं ।






