टाइम मैगज़ीन के कवर पेज पर छाई दीपिका पादुकोण,कहा-मेरा लक्ष्य दुनिय को भारत में लाना है

दीपिका पादुकोण ने विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। हाल ही में दीपिका पादुकोण टाइम मैगज़ीन के कवर पेज पर छाने वाली वैश्विक हस्तियों की लिस्ट में शामिल हो गई है। टाइम मैगज़ीन के कवर पेज छपने वाली दीपिका पादुकोण गिने चुने भारतीय सेलेब्रिटीज में से एक है। अभिनेत्री ने कहा कि मेरा लक्ष्य भारत को दुनिया में ले जाने का नहीं है बल्कि दुनिया को भारत लाने का है।

दीपिका पादुकोण ने कहा कि मेरा लक्ष्य देश में जड़ें जमाते हुए वैश्विक प्रभाव बनाना रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सिनेमा ने सरहदें पार कर ली हैं। आज की तारीख में भारतीय हर जगह मिलते हैं। इसलिए आप जहां भी जाते  हो तुरंत फेमस हो जाते हो।

जब पपराजी ने दीपिका पादुकोण से पूछा कि भविष्य में क्या हासिल करना चाहती हैं  ? अभिनेत्री ने जवाब में कहा,” यह भारत का समय है। हमारी जड़ों , हमारी विरासत और हमारे इतिहास के साथ भारत है। लेकिन एक युवा भारत भी उभर रहा है। मुझे इस समय बेहद अच्छा लग रहा है। ”

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फ़िल्में

बता दें, हाल ही में दीपिका पादुकोण पठान फिल्म में लीड रोल में नजर आई। दीपिका के अलावा इस फिल्म में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। पठान फिल्म ने वर्ल्ड लेवल पर 1100 करोड़ से भी अधिक कलेक्शन की है। जल्द ही दीपिका पादुकोण फाइटर और ‘प्रोजेक्ट के’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। प्रोजेक्ट के फिल्म में दीपिका पादुकोण के बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में  आएंगे।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9009 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “टाइम मैगज़ीन के कवर पेज पर छाई दीपिका पादुकोण,कहा-मेरा लक्ष्य दुनिय को भारत में लाना है

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री