Rekha Gupta slapped: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान नाराज शख्स ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना से दिल्ली में सुरक्षा पर कई सवाल खड़े हुए हैं।
दिल्ली सीएम Rekha Gupta पर हमला
आज सुबह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर साप्ताहिक जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान एक 35 वर्षीय युवक कुछ कागजात लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराने आया था। वह अचानक आक्रामक हो गया। शख्स जोर जोर से चिल्लाने लगा। उसने सीएम पर पत्थर फेंकने की कोशिश की। जब वह इसमें सफल नहीं हुआ तो उसने रेखा गुप्ता को थप्पड़ मार दिया। उसने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे काबू कर लिया। इस घटना के बाद सीएम आवास पर अफरा तफरी मच गई।
सीएम रेखा गुप्ता पर क्यों हुआ हमला ?
दिल्ली पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक साप्ताहिक जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था। युवक ने रेखा गुप्ता को थप्पड़ क्यों मारा, इस बात की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने कागज दिखाने के बहाने सीएम के नजदीक जाने की कोशिश की और हमला कर दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कुछ का कहना है कि सीएम पर हमला बीजेपी ने दिल्ली में अपनी नाकामी को छुपाने के लिए कराया है। वहीँ कुछ लोगों ने सीएम रेखा गुप्ता पर इस हमले की कड़ी निंदा की है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस ने हमलावर को तत्काल हिरासत में ले लिया है। उसे सिविल लाइंस पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस शख्स के आपराधिक इतिहास का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर का मकसद क्या था ? उसने सीएम को थप्पड़ क्यों मारा, इस सवाल का जवाब पुलिस की पूछताछ के बाद सामने आएगा।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का ब्यान
वीरेंद्र सचदेवा ने CM गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 18-18 घंटे काम करती हैं और जनसुनवाई के दौरान लोगों की शिकायतें सुनकर उनका निदान करती हैं। उन्होंने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का ब्यान
दिल्ली की पूर्व मुक्यमंत्री आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। विपक्ष की नेता ने कहा ,”लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होती।”उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
ये भी पढ़े: दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान प्रतिशत पर AAP ने उठाए सवाल
रेखा गुप्ता की स्थिति
इस हमले में रेखा गुप्ता को कोई चोट नहीं आई है। लेकिन उन्हें सदमा जरूर लगा है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है और उनकी हालत स्थिर बताई है। हालांकि, इस घटना ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए हैं।