Site icon www.4Pillar.news

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह मामले में दिल्ली पुलिस ने मांगी तीन देशों से मदद, जुटा रही है CCTV फुटेज

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह मामले में दिल्ली पुलिस ने मांगी तीन देशों से मदद, जुटा रही है CCTV फुटेज

दिल्ली पुलिस ने Kazakhstan, Mongolia और Indonesia से WFI प्रमुख Brij Bhushan Sharan Singh मामले में मदद मांगी है। दिल्ली पुलिस ने इन देशों को नोटिस भेजकर सीसीटीवी फुटेज और फोटोज मांगी हैं।

महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के  आरोप लगाए हैं। अब दिल्ली पुलिस इस केस की जांच कर रही है। इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने कजाकिस्तान, मंगोलिया और इंडोनिशया देशों को नोटिस भेज कर सीसीटीवी फुटेज और फोटोज मांगी हैं। पुलिस इन देशों से सबूत जुटा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने तीनों देशों के रेसलिंग फेडरेशन को नोटिस भेजा है। जिसमें सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरें देने के लिए कहा गया है। दरअसल, सात महिला पहलवानों ने इन देशों में आयोजन के दौरान भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। बात, 2016,2018 और 2022 में हुए आयोजनों की है।

दूसरी तरफ भारतीय कुश्ती महासंघ में चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुश्ती संघ ने सोमवार को यह जानकारी दी है कि 4 जुलाई  को चुनाव होंगे। कुश्ती महासंघ में चुनाव के लिए हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश महेश मित्तल को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। इस चुनाव में खास बात यह है कि  बृजभूषण शरण सिंह चुनाव नहीं लड़ सकते। क्योंकि वे पहले ही तीन बार अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं। ऐसे में नियमों के तहत वे कुश्ती संघ के किसी पद पर चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

होगा बड़ा आंदोलन ?

हाल ही में कुछ पहलवान गृहमंत्री अमित शाह से मिले थे। गृहमंत्री ने उनको इंसाफ के लिए विश्वास दिलाया था। इसके बाद पहलवानों ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को भरोसा दिलाया था कि 15 जून तक सिंह के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। इसके बाद पहलवानों ने धरना प्रदर्शन 15 जून तक के लिए स्थगित कर दिया था। इसी मामले में पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा है कि अगर सरकार द्व्रारा दी गई समयसीमा तक बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कारवाही नहीं होती है तो 16-17 जून से बड़ा धरना दिया जाएगा।

Exit mobile version