धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है तबियत

Dharmendra admitted : बॉलीवुड के सदाबहारसुपरस्टार अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई के प्रतिष्ठित Breach Candy Hospital में भर्ती कराया गया। 89 वर्षीय धर्मेंद्र के फैन अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की दुवाएं कर रहे हैं।

धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट

धर्मेंद्र के परिवार और करीबियों ने अभिनेता का हेल्थ अपडेट दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली रिपोर्ट के अनुसार, यह एक रूटीन हेल्थ चेकअप है। उम्र को ध्यान में रखते हुए धर्मेंद्र ने खुद फैसला लिया कि वे टेस्ट करवाने के लिए अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहेंगे। उन्होंने ये फैसला रोज अस्पताल में आने जाने की दिक्क्त के चलते लिया है। ये नियमित जांच का हिस्सा है, जो 2-3 दिन में पूरी हो जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है , वे पूरी तरह ठीक हैं।

Dharmendra admitted: धर्मेंद्र क्या बीमारी हुई ?

Dharmendra admitted: कुछ रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड के हीमैन को सांस लेने में दिक्क्त के चलते बीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे ICU में भर्ती हैं। उनकी हृदय गति 70, ब्लड प्रेशर 140/80 है। और अन्य विटल्स नॉर्मल हैं। डॉक्टर सावधानी के तहत 1 दिन और रख सकते हैं।

परिवार वाले रख रहे हैं सेहत पर नजर

Dharmendra admitted: धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल और सनी देओल पिता की सेहत पर कड़ी नजर रख रहे हैं। माचोमैन की पत्नी हेमा मालिनी लगातर हेल्थ अपडेट ले रही हैं। हालांकि परिवार ने आधिकारिक ब्यान जारी नहीं किया है लेकिन करीबी स्रोतों ने बिलकुल ठीक की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर #GetWellSoonDharmendra ट्रेंड कर रहा है।

धर्मेंद्र का फिल्मी करियर और उम्र

Dharmendra admitted: धर्मेंद्र पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से मनोरंजन की दुनिया में छाए हुए हैं। उनकी हमेशा फिल्में हिट रही हैं। जिनमें, मां, शोले, आंखें, हकीकत, लोहा, तहलका आदि शामिल हैं। धर्मेंद्र अपने करियर में एक सफल अभिनेता रहे हैं। वे 8 दिसंबर को नब्बे वर्ष के होने वाले हैं।

2 thoughts on “धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है तबियत”

  1. Актуальные рейтинги лицензионных онлайн-казино по выплатам, бонусам, минимальным депозитам и крипте — без воды и купленной мишуры. Только площадки, которые проходят живой отбор по деньгам, условиям и опыту игроков.

    Следить за обновлениями можно здесь: https://t.me/s/reitingcasino

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top