Site icon 4PILLAR

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक वीडियो हुआ रिलीज

Dil Bechara का टाइटल ट्रैक वीडियो

Dil Bechara: सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांगी की फिल्म दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक सॉन्ग रिलीज हो चूका है। अभिनेता की अंतिम फिल्म के गाने को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं।

Dil Bechara का टाइटल ट्रैक वीडियो हुआ रिलीज

मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनी,जॉन ग्रीन के उपन्यास ‘द फाल्ट इन ऑवर्स स्टार्स’ की कहानी पर आधारित दिल बेचारा फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक वीडियो हुआ रिलीज

दिल बेचारा के टाइटल ट्रैक में सुशांत सिंह राजपूत का डांस और अंदाज देखने लायक है। दिल बेचारा फिल्म के टाइटल सॉन्ग की खास बात ये है कि कुछ ही घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीज के बाद अब तक फिल्म के गाने यूट्यूब पर 4,288,207 देखा जा चूका है। लोगों को सुशांत सिंह राजपूत का अंदाज खूब भा रहा है।

यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

दिल बेचारा फिल्म के टाइटल ट्रैक सिंगर ए आर रहमान (A R Rahman)हैं। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। दिल बेचारा के टाइटल ट्रैक को सोनी म्यूजिक इंडिया यूट्यूब चैनल पर पब्लिश किया गया है।

आपको बता दें,साल 2009 में टीवी धारावाहिक पवित्र रिश्ता से सुर्ख़ियों में आए सुशांत सिंह राजपूत ने कई हिंदी फिल्मों में अच्छा अभिनय किया है। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में उनके किरदार को खूब सराहा गया। ये भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई है, वह आत्महत्या नहीं कर सकता

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput )14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास में संदिग्ध हालत में मृत मिले थे। अब तक मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई जानीमानी बॉलीवुड हस्तियों से पूछताछ कर चुकी है।

Exit mobile version