Entertainment

नोरा फतेही का ये डांस वीडियो देखकर झूमने लगेंगे आप

Dilbar Nora Fatehi: बॉलीवुड डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। नोरा फ़तेहि के दिलबर सॉन्ग पर किए गए डांस वीडियो मात्र 7 मिनट में 7 लाख से अधिक बार देखा जा चूका है।

Dilbar Nora Fatehi ने फैंस को दिया डांस का झटका

साल 2015 में टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 9 का हिस्सा रह चुकी नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कनाडा मूल की मॉडल ने अपने डांस और अभिनय की बदौलत बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है।

नोरा फतेही का वीडियो

दिलबर गर्ल के नाम से फिल्म जगत में फेमस नोरा फतेही ने अब से कुछ ही मिनट पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। उनके इस डांस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।

दरअसल नोरा फतेही के इंस्टाग्राम एकाउंट पर 14 मिलियन फॉलोवर्स हो गए है। इस ख़ुशी में एक्ट्रेस ने अपने एक थ्रोबैक वीडियो के जरिए फैंस को डांस का झटका दिया है। नोरा फतेही ने ये डांस मिस इंडिया अवॉर्ड 2018 के समय बैंगलोर में किया था।

नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट

नोरा फतेही ने अपने नवीनतम डांस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा ,” इस थ्रो बैक वीडियो के साथ मैं 14 मिलियन का जश्न मना रही हूं ,जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल कर रख दी थी। ”

एक्ट्रेस ने आगे लिखा ,”मिस इंडिया अवार्ड्स 2018 में मेरे द्वारा किया गया प्रदर्शन। इस वीडियो ने इंटरनेट पर सारे रिकार्ड्स ब्रेक कर दिए थे और मुझे दिलंबर गर्ल बनाया। मैं उस समय सोलो डांस के लिए तैयार नहीं थी। मैंने सिर्फ संगीत को महसूस किया और मेरे गुडलक ने मेरा साथ दिया। आज मैंने वही परिधान पहना हुआ है ,जो उस समय पहना था। 14 मिलियन के लिए धन्यवाद ,क्या यात्रा है ?”

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

32 मिनट ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

16 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

17 घंटे ago