Site icon www.4Pillar.news

Miss Universe 2023: दिविता राय करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, जानिए कब और कहां देख पाएंगे लाइव प्रसारण

अमेरिका के लुइसियाना में मिस यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें दुनियाभर की 86 महिलाएं हिस्सा लेंगी। भारत की तरफ से दिविता राय प्रतिनिधित्व करेंगी।

अमेरिका के लुइसियाना में मिस यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें दुनियाभर की 86 महिलाएं हिस्सा लेंगी। भारत की तरफ से दिविता राय प्रतिनिधित्व करेंगी।

मिस यूनिवर्स 2023 की प्रतियोगिता इस साल अमेरिका के लुइसियाना के न्यू ऑरलियंस में आयोजित होगी। दुनियाभर की 86 महिलाएं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। दिविता राय भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। साल 2021 में मिस यूनिवर्स रही हरनाज कौर संधू और जैनी मेई जेंकिन्स इस प्रतियोगिता को होस्ट करेंगी।

कब होगी प्रतियोगिता

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिकी समयानुसार 14 जनवरी 2023 को होगा। जबकि भारतीय समय अनुसार, इस प्रतियोगिता का आयोजन 15 जनवरी की सुबह 6:30 बजे होगा। भारत में  इस आयोजन का लाइव प्रसारण JKN 18 पर होगा। इसके अलावा ऑनलाइन वूट पर भी इसका प्रसारण होगा।

कौन है दिविता ?

23 वर्षीय दिविता राय ने मिस यूनिवर्स इंडिया ( LIVA Miss Diva Universe 2022 ) का ख़िताब जीता था। वह मिस यूनिवर्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दिविता राय का जन्म कर्नाटका में हुआ है। वह पेशे से अटकिटेक्ट और मॉडल है। दिविता राय को म्यूजिक , पेंटिंग , बास्केटबॉल और बैडमिंटन का शौक है।

बता दें, इस प्रतियोगिता के बारे में दिविता राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। राय ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा,” मिस यूनिवर्स 2023 की 71 वीं प्रतियोगिता में सिर्फ दो दिन रह गए हैं। 71 वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण वूट सेलेक्ट और ऑफिसियल जिओ टीवी पर देखें।”

Exit mobile version