Site icon 4PILLAR.NEWS

Do Patti Trailer : काजोल, कृति सेनन और शाहीर शेख की फिल्म ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

Do Patti Trailer : काजोल, कृति की फिल्म 'दो पत्ती' का ट्रेलर हुआ रिलीज 

Do Patti Trailer : काजोल, कृति सेनन और शाहीर शेख की फिल्म ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म दो पत्ती (Do Patti) का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में कृति के साथ शाहीर शेख और काजोल लीड  रोल में नजर आएँगे। बीते दिनों ही इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी थी। वहीं अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।

Do Patti का ट्रेलर हुआ रिलीज

हाल ही में मेकर्स ने दो  पत्ती का ट्रेलर रिलीज किया है। इस फील में काजोल ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है। कृति इस मूवी में डबल रोल में है। उन्होंने ट्विन सिस्टर्स का किरदार निभाया है, जो बिल्कुल एक जैसी दिखती है। वहीं शाहीर शेख को उनके अपोजिट कास्ट किया गया है।

कृति सेनन  और शाहीर शेख की दिखी जबरदस्त केमस्ट्री

ट्रेलर में दिखाया गया है कि सौम्या (कृति सेनन) बिलकुल एक मासूम सी लड़की है, जो ध्रुव (शाहीर शेख) से प्यार करने लग जाती है। वहीं ध्रुव भी उससे काफी प्यार करता है। दोनों का रिलेशनशिप ठीक-ठाक चल ही रहा होता है कि तभी उनकी लाइफ में सौम्या की बहन की एंट्री होती है। सौम्या की जुड़वाँ बहन काफी चालाक किस्म की है और वो ध्रुव को अपना बनाना चाहती है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि प्यार में फंसे इन तीन लोगों की कहानी क्या मोड़ लेती है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ऑफिसर बनी काजोल इन दोनों जुड़वाँ बहनों का केस सुलझाने में लगी है।

यहां देखिए दो पत्ती का ट्रेलर

Do Patti | Official Trailer | Kajol, Kriti Sanon, Shaheer Sheikh | 25 Oct | Netflix India

कब रिलीज होगी ये फिल्म

बता दे कि दो पत्ती की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है, वहीं शशांक चतुर्वेदी ने इस फिल्म का डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के जरिए कृति सेनन पहली बार स्क्रीन पर डबल रोल निभाते नजर आएंगी। इसके अलावा बतौर प्रोड्यूसर भी कृति की ये पहली फिल्म है। यह फिल्म 25 अक्टूबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह भी देखें :  कृति सेनन ने दी शाहीर शेख को जन्मदिन की बधाई, बेस्टफ्रेंड हिना खान ने भी शेयर किया खास पोस्ट 

Exit mobile version