Site icon www.4Pillar.news

Priyanka Chopra: क्या सफलता पाने के लिए शैतान की पूजा करती है प्रियंका चोपड़ा ? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब 

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। इस मुकाम को हासिल  करने के लिए प्रियंका ने कडी मेहनत की है लेकिन कुछ लोगों को लगता ही कि प्रियंका चोपड़ा सफलता पाने के लिए शैतान की पूजा करती है।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने कडी मेहनत की है, लेकिन कुछ लोगों को लगता ही कि प्रियंका चोपड़ा ने सफलता पाने के लिए शैतान की पूजा की है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार के रूप में जानी जाती है। इस मुकाम को पाने के लिए एक्ट्रेस ने खूब मेहनत की है। लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि प्रियंका चोपड़ा ने सक्सेस पाने के लिए शैतान की पूजा की है। अब प्रियंका ने खुद एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान इन सब के बारे में बात की है।

प्रियंका चोपड़ा ने दिया ये जवाब

प्रियंका ने यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान इस बारे में खुलकर बात की है। दरअसल जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या वे सक्सेस पाने के लिए शैतान की पूजा करती है ? यह सवाल सुनते ही प्रियंका हंसने लगी और हँसते हुए उन्होंने जवाब दिया, ‘नहीं, यह बहुत डरावना है शिवजी मुझसे नाराज हो जाएँगे।’

सक्सेस को लेकर कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा ने इसके बाद अपनी सफलता को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने मिस वर्ल्ड का टाइटल जीता था। इस जीत के बाद मुझे फ़िल्मी करियर में मदद मिली। अचानक से लोग मुझे जानने लगे और मेरे बारे मे और जानना चाहते थे। तब मुझे फिल्मों के ऑफर आने लगे। मुझे तब ये भी नहीं पता था कि फिल्मों को कैसे साइन करते है।

इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने मेरे सपनों को पूरा करने में मदद की है। प्रियंका ने कहा कि मेरे माता-पिता ने मेरे सपनों को पूरा करने के लिए कंई चीजें छोड़ी है।

प्रोफेशनल लाइफ

बात करें प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स कि तो वे ‘लव अगेन’ नाम की फिल्म में काम कर रही है। इसके अलावा वे ‘सिटाडेल‘ नाम की एक वेब सीरीज में भी नजर आएंगी। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। बात करें प्रियंका की बॉलीवुड फिल्म कि तो वे जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे।

Exit mobile version