Donald Trump video: डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में कमला हैरिस को हराकर दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनें हैं। ट्रंप की जीत के बाद पाकिस्तानी लड़की ने बड़ा दावा किया है।
Donald Trump की पाकिस्तानी बेटी
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद पाकिस्तान की एक लड़की ने मीडिया के सामने दावा किया है कि वह ट्रंप की बेटी है। लड़की ने कहा कि ट्रंप उनके पिता हैं और इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही उसने ट्रंप के पाकिस्तान दौरे का भी जिक्र किया है।
Donald Trump बेटी का वीडियो
सियासत.पीके नाम के एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है। जिसमें लड़की खुद को डोनाल्ड ट्रंप की सगी औलाद बता रही है। लड़की के वीडियो को शेयर करते हुए एक्स यूजर ने लिखा,” मिलिए ट्रंप की पाकिस्तानी मुस्लिम बेटी से। इन सभी लोगों का क्या मतलब है ? या फिर मीडिया एक खबर के लिए मानसिक रूप से बीमार लड़की का फायदा उठा रहा है ?”
पाकिस्तानी लड़की ने कहा कि Donald Trump उसके पिता हैं
एक्स पर साझा किए गए वीडियो में पाकिस्तानी लड़की ने दावा किया है कि वह डोनाल्ड ट्रंप की सगी बेटी है। हालांकि लड़की की मानसिक स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बात का भी ठीक से पता नहीं चल पाया कि क्या लड़की जानबूझकर ऐसा दावा कर रही है। उसने कहा कि जब अंग्रेज लोग पकिस्तान आते है तो उसे देखकर हैरान रह जाते हैं।
लड़की ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जब पाकिस्तान आए थे तो मेरी मां से कहा था कि आप मेरी बेटी का ठीक से ध्यान नहीं रख रही हैं। लड़की ने मीडिया के सामने उर्दू अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में किया।

