Doordarshan news anchor Sarla Maheshwari passed away

Doordarshan की न्यूज़ एंकर Sarla Maheshwari का 71 वर्ष की उम्र में निधन

Doordarshan news anchor Sarla Maheshwari passed away: दूरदर्शन की प्रसिद्ध एंकर सरला माहेश्वरी का 12 फरवरी 2026 को निधन हो गया है। वे 71 वर्ष की थीं।

Doordarshan की न्यूज़ एंकर Sarla Maheshwari का 71 वर्ष की उम्र में निधन

दूरदर्शन की वरिष्ठ समाचार वाचक सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत और देश भर में शोक की लहर है। दूरदर्शन ने सोशल मीडिया पर सरला माहेश्वरी के निधन की पुष्टि की है। दूरदर्शन ने सरला माहेश्वरी को याद करते हुए, उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Sarla Maheshwari का निधन

  • सरला माहेश्वरी का निधन दिल्ली में हुआ।
  • उनके करीबी मित्र और साथ काम कर चुके शम्मी नारंग ने सरला माहेश्वरी के निधन की पुष्टि की है। नारंग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ये दुखद खबर साझा की है।
  • उनका अंतिम संस्कार आज शाम को 4 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा।
  • दूरदर्शन ने उन्हें शांत, गरिमामय, प्रस्तुति वाली सम्मानित न्यूज़ एंकर बताया है।
  • दूरदर्शन ने कहा कि उनकी सादगी सयंम और आवाज ने दर्शकों में गहरा विश्वास पैदा किया।

Sarla Maheshwari के बारे में

सरला माहेश्वरी भारतीय टेलीविजन समाचार के स्वर्णिम युग की प्रमुख हस्ती थीं। उन्होंने दूरदर्शन पर 1976 से 2005 तक न्यूज़ रीडर और एंकर के रूप में काम किया। उस दौर में टीवी प्रसारण सिमित घंटों तक होता था। दर्शक पूरा दिन सरला महेश्वरी की ताजा खबरों का इंतजार करते थे और शाम को टीवी पर खबरें सुनते थे। उस समय में दूरदर्शन ही समाचार का मुख्य स्रोत था।

Sarla Maheshwari की खासियतें
  • उनकी शांत और मृदुल आवाज
  • सटीक उच्चारण
  • गरिमामय प्रस्तुति
  • उनकी सादगी घर घर में लोकप्रिय थी
  • वे विश्वास और शालीनता का प्रतीक मानी जाती थीं।
सरला महेश्वरी की उपलब्धियां
  • वे भारतीय टीवी न्यूज़ की प्रथम अन्वेषक में से एक थीं।
  • 1982 के एशियन गेम्स के दौरान भारत के पहले कलर टेलीकास्ट में उनकी भूमिका आज भी याद की जाती है।
  • उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी की थी। उन्हें पढ़ने का बहुत चाव था।

सरला महेश्वरी के इस दुनिया से चले जाने से दूरदर्शन के उस दौर की एक मशहूर आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। उन्होंने लाखों भारतीय लोगों को विश्वसनीय समाचार सुनाए।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top