Broken But Beautiful 5 : एकता कपूर ने किया ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के पांचवे सीजन का ऐलान, Sidharth Shukla की याद में स्किप किया चौथा सीजन 

Broken But Beautiful 5 : एकता कपूर ने ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के तीसरे सीजन के बाद सीधे पांचवे सीजन का ऐलान किया है। उन्होंने बताया की सिद्धार्थ शुक्ला की याद में…

एकता कपूर की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल (Broken But Beautiful) को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। साल 2018 में इस सीरीज का पहला  सीजन आया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बता दे कि इस सीरीज के पहले दो सीजन में विक्रांत मैसी और हरलीन सेठी लीड रोल में नजर आए थे। तीसरे सीजन में एकता ने मशहूर टीवी एक्टर और बिग  बोस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को कास्ट किया था। वहीं अब फिल्म निर्माता ने इस सीरीज के चौथे सीजन को स्किप करते हुए सीधे पांचवे सीजन (Broken But Beautiful 5) का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने ऐसा करने का कारण भी बताया है।

Sidharth Shukla की याद में नहीं आएगा Broken But Beautiful का तीसरा सीजन

दरअसल हाल ही में एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के तीनों सीजन्स की झलक देखी जा सकती है। वीडियो की शुरुवात में विक्रांत और हरलीन नजर आ रहे है। वहीं इसके बाद दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को देखा जा सकता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए एकता ने लिखा, “हाँ इसे पोस्ट करना पड़ा। देर आए दुरुस्त आए। मेरे इस साल की शुरूवात लव और एक लव स्टोरी के साथ हुई। जैसे ही मैंने प्यार, लालसा खोने और घाव भरने की एक और कहानी लिखनी शुरू की तो मैंने सोचा सीजन 4 क्यों नहीं। सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद उनकी याद सीजन 4 नहीं आएगा। कुछ प्रेम कहानियाँ खत्म नहीं  होती वे आगे बढ़ जाती है। अब एक और सीजन के लिए एक और लव स्टोरी लिख रही हूँ। ब्रोकन बट ब्यूटीफुल सीजन 5 ।”

2021 में हुआ था सिद्धार्थ का निधन

बता दे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के तीसरे सीजन को हिट बना दिया था। इस सीरीज में उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं तीसरे सीजन के बाद दर्शकों को लगा था कि सिद्धार्थ  इस सीरीज के अगले सीजन में भी नजर आएँगे, लेकिन उसी साल हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। सिद्धार्थ के यूं अचानक चले जाने से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। फैंस अक्सर आज भी उन्हें काफी याद करते है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9281 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments