4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS

4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

4PILLAR.NEWS
Politics

चुनाव 2019: चुनाव आयोग ने की घोषणा, जाने पूरा विवरण

मुख्य चुनाव आयुक्त ने की घोषणा। मतदान 11 अप्रैल से शुरू होगा, मतगणना 23 मई को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार को घोषणा की।लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल होंगे और 7 चरणों में होंगे।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयुक्त घोषणा। आदर्श आचार संहिता आज से लागु।
चुनाव आयुक्त ने तारीखों के घोषणा करते हुए कहा कि सभी एजेंसियों की राय गई। चुनाव के खर्चे पर विशेष निगरानी रखी जायगी।

चुनाव आयुक्त ने कहा इस बार चुनाव में 90 करोड़ लोग वोट डालेंगे। आयोग ने कहा,हम चुनाव के लिए काफी पहले से तैयारी कर रहे हैं। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव आयुक्त से बात की गई।
उन्हें तैयारी करने के लिए कहा गया। कानून व्यवस्था की स्थिति भी जांची गई।
यह सब करने के बाद ही आज हम चुनाव की घोषणा की स्थिति में हैं। चुनाव आयुक्त ने कहा।

    • पहला चरण- 11 अप्रैल -91 सीट, 20- राज्य
    • दूसरा चरण -18  अप्रैल-97 सीट,13-राज्य
    • तीसरा चरण -23 अप्रैल-115 सीट,14-राज्य
    • चौथा चरण -29 अप्रैल-71 सीट,9 राज्य
    • पांचवां चरण -6 मई-51 सीट,7 राज्य
    • छठा चरण -12 मई-59 सीट,7 राज्य
    • सातवां चरण -19 मई-59 सीट,8 राज्य
      चुनाव आयोग ने चुनावों की घोषणा करते हुए कहा कि इस बार ईवीएम की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। सभी उम्मीदवारों को अपनी सम्पति का पूरा ब्यौरा देना होगा। फार्म 26 भरना होगा। चुनाव के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। चुनाव के दौरान सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *