Queen Elizabeth II: 15 देशों की महारानी थी क्वीन एलिजाबेथ II

Queen Elizabeth II का गुरुवार के दिन स्कॉटलैंड के Balmoral में निधन हो गया। महारानी 96 साल की थी। एलिजाबेथ 1952 में अपने पिता जॉर्ज की मौत के बाद महारानी बनी थी। सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली क्वीन एलिजाबेथ ब्रिटेन सहित 15 देशों की महारानी थी। जिसमें न्यूजीलैंड , ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे समृद्ध देश भी शामिल हैं।

Queen Elizabeth निधन

पिछले सात दशक से ब्रिटेन की महारानी रही क्वीन एलिजाबेथ का गुरुवार के दिन स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में निधन हो गया। उन्होंने 96 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। एलिजाबेथ 1952 में अपने पिता जॉर्ज षष्ट्म की मृत्यु के बाद महारानी बनी थी। उस समय उंनकी उम्र महज 25 साल थी। महारानी के शासन काल में ब्रिटेन के 15 प्रधानमंत्री बने। सबसे खास बात ये है कि एलिजाबेथ सिर्फ ब्रिटेन की ही नही बल्कि 14 अन्य देशों की भी महारानी थी।

क्वीन एलिजाबेथ इन देशों की महारानी थी

  1. बेलीज
  2. सेंट किट्स एंड नेविस
  3. सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स
  4. एंटीगुआ और बारबुडा
  5. सैंट लुसिया
  6. तुवालु
  7. सोलोमन आइलैंड
  8. पापुआ न्यू गिनी
  9. बहामास
  10. ग्रेनेडा
  11. जमैका
  12. ऑस्ट्रेलिया
  13. न्यूजीलैंड
  14. कनाडा

हालांकि, इन देशों में एलिजाबेथ की महारानी के रूप में भूमिका काफी हद तक प्रतीकात्मक थी। वह सीधे तौर पर इन देशों की शासक नहीं थी। महारानी सिर्फ राज्य की मुखिया मानी जाती थी, न कि सरकार की।

महारानी एलिजाबेथ का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के शाही परिवार में जन्म लिया था। एलिजाबेथ दुनिया की सबसे ज्यादा शासन करने वाली महारानी रही। उनके सर पर 72 साल तक महारानी का ताज रहा। वहीँ , महारानी के मुकुट के बारे में बात करें तो, उनके ताज में दुनिया का बेशकीमती हीरा कोहिनूर जड़ा हुआ है। जो भारत में पाया गया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Banana Peels: केले के छिलकों से घर पर ही बनाएं ये सौंदर्य प्रसाधन Dream Girl Budget: ड्रीम गर्ल मूवी ने बॉक्स पर की बजट से डबल कमाई Radhe Radhe: ड्रीम गर्ल के गाने 'राधे-राधे' ने यूट्यूब पर मचाया धमाल Nandini Gupta: कौन हैं मिस वर्ल्ड प्रतियोगी नंदिनी गुप्ता, जानें सब कुछ Priyanka Chopra Home:प्रियंका चोपड़ा और निक को है नए घर की तलाश RCB के फैन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से की ये डिमांड Bobby Deol Wedding Anniversary पर देखें उनकी शादी की तस्वीरें