Site icon www.4Pillar.news

ब्रिटेन सहित 15 देशों की महारानी थी क्वीन एलिजाबेथ II

ब्रिटेन सहित 15 देशों की महारानी थी क्वीन एलिजाबेथ II

Queen Elizabeth II का गुरुवार के दिन स्कॉटलैंड के Balmoral में निधन हो गया। महारानी 96 साल की थी। एलिजाबेथ 1952 में अपने पिता जॉर्ज की मौत के बाद महारानी बनी थी। सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली क्वीन एलिजाबेथ ब्रिटेन सहित 15 देशों की महारानी थी। जिसमें न्यूजीलैंड , ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे समृद्ध देश भी शामिल हैं।

पिछले सात दशक से ब्रिटेन की महारानी रही क्वीन एलिजाबेथ का गुरुवार के दिन स्कॉटलैंड के बालमोरल कैसल में निधन हो गया। उन्होंने 96 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। एलिजाबेथ 1952 में अपने पिता जॉर्ज षष्ट्म की मृत्यु के बाद महारानी बनी थी। उस समय उंनकी उम्र महज 25 साल थी। महारानी के शासन काल में ब्रिटेन के 15 प्रधानमंत्री बने। सबसे खास बात ये है कि एलिजाबेथ सिर्फ ब्रिटेन की ही नही बल्कि 14 अन्य देशों की भी महारानी थी।

इन देशों की महारानी थी

  1. बेलीज
  2. सेंट किट्स एंड नेविस
  3. सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स
  4. एंटीगुआ और बारबुडा
  5. सैंट लुसिया
  6. तुवालु
  7. सोलोमन आइलैंड
  8. पापुआ न्यू गिनी
  9. बहामास
  10. ग्रेनेडा
  11. जमैका
  12. ऑस्ट्रेलिया
  13. न्यूजीलैंड
  14. कनाडा

हालांकि, इन देशों में एलिजाबेथ की महारानी के रूप में भूमिका काफी हद तक प्रतीकात्मक थी। वह सीधे तौर पर इन देशों की शासक नहीं थी। महारानी सिर्फ राज्य की मुखिया मानी जाती थी , न कि सरकार की।

महारानी एलिजाबेथ का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के शाही परिवार में जन्म लिया था। एलिजाबेथ दुनिया की सबसे ज्यादा शासन करने वाली महारानी रही। उनके सर पर 72 साल तक महारानी का ताज रहा। वहीँ , महारानी के मुकुट के बारे में बात करें तो, उनके ताज में दुनिया का बेशकीमती हीरा कोहिनूर जड़ा हुआ है। जो भारत में पाया गया था।

Exit mobile version