आज भी पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के पास नहीं है एम एस धोनी का मोबाइल नंबर, जानिए क्या है वजह

भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के साथ विशेष बातचीत के दौरान विराट कोहली रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के बारे में बात की। इस दौरान रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की।

रवि शास्त्री ने इसके पीछे की खास वजह भी बताई कि क्यों आज तक उनके पास महेंद्र सिंह धोनी का फोन नंबर नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी फोन नंबर मांगा भी नहीं है। पूर्व हेड कोच ने यहां तक कहा कि एम एस धोनी से बेहतर क्रिकेटर उन्होंने देखा ही नहीं है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी जिक्र किया। लेकिन बताया कि क्यों धोनी सबसे अलग क्रिकेट खिलाड़ी है।

धोनी की जमकर तारीफ की

शोएब अख्तर के साथ बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने कहा,” धोनी अन रियल खिलाड़ी थे। मैंने आज तक उनके जैसा इंसान नहीं देखा। मैंने कई खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा। यहां तक कि सचिन तेंदुलकर को भी देखा है। जिनका मिजाज शानदार रहा है लेकिन उनको भी गुस्सा आ जाता था कभी-कभी। मैंने धोनी जैसे किसी को आज तक नहीं देखा। धोनी को पता ही नहीं है कि गुस्सा कैसे होते हैं। ”

रवि शास्त्री ने आगे कहा,” जीरो बनाओ, वर्ल्ड कप उठाओ या फिर पहले ही राउंड में बाहर हो जाओ कुछ फर्क नहीं पड़ता।  आज तक मेरे पास उसका मोबाइल नंबर नहीं है और ना ही मैंने कभी उनका मोबाइल नंबर मांगा है। क्योंकि पता है इसके साथ ही नहीं फोन और अगर आपको उनसे बातचीत करनी है तो आपको पता है कि कैसे उनसे बात करनी है।”

कोहली के बारे में कही ये बात

पूर्व खिलाड़ी और हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट की कप्तानी के बारे में कहा,” विराट मैदान पर बीस्ट जैसा है। लेकिन आप द फील्ड वह बिल्कुल अलग है। वह मैदान पर सिर्फ प्रतिद्वंदिता जानता है और उसे किसी बात का फर्क नहीं पड़ता है। ऑफ द फील्ड वह बहुत शांत है। रोहित शर्मा कुछ-कुछ धोनी जैसे हैं और काफी शांत हैं। आपको बता दें रवि शास्त्री 2021 में टी 20 वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम के हेड कोच रहे हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9069 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन