Site icon 4PILLAR

पन्ना में किसान की किस्मत चमकी, मिला 14.21 कैरेट का बेशकीमती हीरा

Farmer Diamond: किसान को मिला 14.21 कैरेट का बेशकीमती हीरा

Farmer Diamond : हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर एक किसान और उसके साथियों की किस्मत चमकी है। किसान को खदान में 14.21 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है।

Farmer Diamond: किसान को मिला 14.21 कैरेट का बेशकीमती हीरा

हीरे की कीमत 70 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।इससे पहले भी किसान प्रकाश मजूमदार को 12 हीरे मिल चुके हैं। हीरा पन्ना नगर के नजदीक जरुआपुर की उथली खदान से मिला है।

भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हीरों के लिए विख्यात मध्य प्रदेश के पन्ना में किसान प्रकाश मजूमदार की किस्मत चमकी है। मजूमदार ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर निजी खदान लगाई थी।

प्रकाश मजूमदार को 14.21 कैरेट का हीरा मिला

जिससे बेशकीमती हीरा मिला है। प्रकाश मजूमदार को 14.21 कैरेट का हीरा मिला है। इससे पहले भी प्रकाश को 12 हीरे मिल चुके हैं लेकिन यह हीरा सबसे बड़ा है। मजूमदार ने यह हीरा बोली के लिए कार्यालय में जमा करा दिया है।

प्रकाश मजूमदार का कहना है कि बोली के बाद मिलने वाली रकम को वह अपने साथियों के साथ बाँट लेंगे और इसे अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर खर्च करेंगे। वहीँ , हीरा पारखी अनुपम सिंह ने कहा कि यह हीरा इस साल का सबसे बड़ा हीरा है। इसे आने वाली नीलामी में रखा जाएगा।

हीरा खदान मजदूर एक पल में बना करोड़पति, मिला नायाब रत्न

पहले मिले हीरे

खेती में फायदा न होता देखकर किसान प्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2020 में खदान लगाई थी। इसके बाद उन्हें एक के बाद 12 हीरे मिल चुके हैं। इनमे 3.64 कैरेट , 4.50 कैरेट, 6.44 और 7.44 कैरेट के हीरे शामिल हैं। प्रकाश मजूमदार ने साल 2022 में ग्राम पंचायत चुनाव लड़ा था और वह सरपंच पद का चुनाव जीत गए थे।

Exit mobile version