National

मध्य प्रदेश : पन्ना में किसान की किस्मत चमकी, मिला 14.21 कैरेट का बेशकीमती हीरा

Madhya Pradesh News : हीरों की नगरी पन्ना में एक बार फिर एक किसान और उसके साथियों की किस्मत चमकी है। किसान को खदान में 14.21 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। हीरे की कीमत 70 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।इससे पहले भी किसान प्रकाश मजूमदार को 12 हीरे मिल चुके हैं। हीरा पन्ना नगर के नजदीक जरुआपुर की उथली खदान से मिला है।

भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हीरों के लिए विख्यात मध्य प्रदेश के पन्ना में किसान प्रकाश मजूमदार की किस्मत चमकी है। मजूमदार ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर निजी खदान लगाई थी। जिससे बेशकीमती हीरा मिला है। प्रकाश मजूमदार को 14.21 कैरेट का हीरा मिला है। इससे पहले भी प्रकाश को 12 हीरे मिल चुके हैं लेकिन यह हीरा सबसे बड़ा है। मजूमदार ने यह हीरा बोली के लिए कार्यालय में जमा करा दिया है।

मध्यप्रदेश के पन्ना में हुई नीलामी में 26.11 कैरेट का हीरा 1.62 करोड़ में बिका

Related Post

प्रकाश मजूमदार का कहना है कि बोली के बाद मिलने वाली रकम को वह अपने साथियों के साथ बाँट लेंगे और इसे अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर खर्च करेंगे। वहीँ , हीरा पारखी अनुपम सिंह ने कहा कि यह हीरा इस साल का सबसे बड़ा हीरा है। इसे आने वाली नीलामी में रखा जाएगा।

हीरा खदान मजदूर एक पल में बना करोड़पति, मिला नायाब रत्न

पहले मिले हीरे

खेती में फायदा न होता देखकर किसान प्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2020 में खदान लगाई थी। इसके बाद उन्हें एक के बाद 12 हीरे मिल चुके हैं। इनमे 3.64 कैरेट , 4.50 कैरेट, 6.44 और 7.44 कैरेट के हीरे शामिल हैं। प्रकाश मजूमदार ने साल 2022 में ग्राम पंचायत चुनाव लड़ा था और वह सरपंच पद का चुनाव जीत गए थे।

Share
Published by

Recent Posts

कंझावला केस: गांजा सप्लाई करती थी अंजलि की दोस्त निधि, 2020 में आगरा में हो चुकी है गिरफ्तार

Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More

2 hours ago

Khan Sir: ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे खान सर ने किया ऐसा खुलासा, सुनकर भावुक हो गए कपिल शर्मा

Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More

3 hours ago

सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया, फायर….

Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More

6 hours ago

वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस बार नहीं दिखेगा मैरी कॉम का पंच

Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More

7 hours ago

कंझावला मामले में मृतका अंजलि के घर हुई चोरी, परिवारवालों ने पीड़िता की दोस्त निधि पर लगाया आरोप

Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More

20 hours ago