नॉर्वे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी महिला पहलवान सरिता मोर, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त स्वागत

नॉर्वे विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटने पर भारतीय महिला पहलवान सरिता मोर का दिल्ली एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत किया गया। भारतीय महिला कुश्ती टीम का विश्व चैंपियनशिप में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारतीय महिला पहलवान सविता मोर ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर विदेशी धरती पर भारत का मान बढ़ाया है। विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटने पर सरिता मोर का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। स्वदेश लौटकर दिल्ली एयरपोर्ट पर सरिता मोर ने कहा,” यह गर्व का क्षण होता है। जब आप दूसरे देश में अपने देश के लिए मेडल जीतते हैं और समारोह के दौरान आपके देश का झंडा फहराया जाता है। इसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता है।  राष्ट्रीय, राष्ट्रमंडल खेल ,एशियाई खेल और 2024 ओलंपिक जैसे कई कार्यक्रम आ रहे हैं। मैं अपनी तरफ से बेस्ट करने की तैयारी करूंगी। इन आयोजनों का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। ”

सरिता मोर ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक के प्ले ऑफ में स्वीडन की सारा योहाना लिंडवर्ग को 8-2 से हराकर विश्व चैंपियनशिप के बरसों पुराने सूखे को खत्म कर दिया। यह भारतीय महिला कुश्ती टीम का विश्व चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत के लिए वर्ष 2012 में फोगट सिस्टर्स ने विश्व चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते थे।

कांस्य पदक जीतने वाली पांचवी भारतीय पहलवान बनी सरिता मोर

वही आशु मलिक को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में 2016 की ओलंपिक चैंपियन हेलन लूसी के खिलाफ शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।  सरिता ने मैच में स्वीडन की खिलाड़ी के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत करते हुए 4 अंक जुटाए और फिर टेकडाउन के दो अंक लिए और अंक हासिल किए थे। एशियाई चैंपियन सरिता पहले राउंड के दौरान 6-0 से आगे थी। उन्होंने दूसरे राउंड में 8-0 की बढ़त बना ली। अंतिम क्षणों में मोर ने टेकडाउन से अंक गवाया लेकिन पर्याप्त बढ़त बनाए रखने के कारण आसान जीत दर्ज करने में सफल रही।

इन महिला पहलवानों ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

पहलवान सरिता मोर भारत की पांचवीं महिला पहलवान है, जिसने विश्व चैंपियनशिप में पदक जीता है। इससे पहले गीता फोगट और उनकी बहन बबीता फोगट ने भी 2012 में ,पूजा ढांडा ने 2018 में और विनेश फोगाट ने 2019 में कांस्य पदक जीता था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8946 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “नॉर्वे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी महिला पहलवान सरिता मोर, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त स्वागत

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री