अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। GDP में भारी गिरावट पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है।

भारत की GDP 23.9 फीसदी गिरी-हम आखिरकार विश्व गुरु बन ही गए….मुबारक हो:अनुराग कश्यप

अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। GDP में भारी गिरावट पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है।

कोरोनावायरस महामारी और लॉकडाउन का असर भारत की जीडीपी पर भी देखने को मिला है। अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जबकि पिछली तिमाही में जीडीपी में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में इतनी बड़ी गिरावट पर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने सरकार पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है।

अनुराग कश्यप ने इंडिया टुडे ,आजतक के एंकर राहुल कंवल के ट्वीट के क्वोट करते हुए लिखा ,” हम आखिरकार विश्वगुरु बन ही गए … मुबारक हो आप सबको। ” अनुराग कश्यप का ये ट्वीट खुब वायरल हो रहा है। लोग उनके ट्वीट के रिप्लाई में खूब कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें, अनुराग कश्यप केंद्र सरकार और पीएम मोदी की आलोचना करते करते रहते हैं। जिसके लिए उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ता है। लेकिन इन सब की परवाह न करते हुए वे अपनी बेबाक बात सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

वहीँ जीडीपी की बात करें तो भारत 1996 से जीडीपी के आंकड़े जारी कर रहा है। 1996 से लेकर अब तक जीडीपी में यह सबसे बड़ी गिरावट है। हालाँकि, केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के बीच अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कईं  कोशिशें की हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मार्च महीने में रेपो रेट में 1.15 फीसदी की कटौती की थी।

शेयर करें:
FacebookXWhatsAppTelegramEmail
Scroll to Top