Jaya Prada पर बयान के चलते आज़म खान के खिलाफ FIR दर्ज

जया प्रदा पर बयान के चलते आज़म खान के खिलाफ FIR दर्ज

Jaya Prada: समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज। अभिनेता से नेता बनी जाया प्रदा पर दिया था विवादित बयान। बोले थे ‘मैं 17 दिन में ही पहचान गया था कि इनके निचे का अंडरवियर खाखी रंग का है।

Jaya Prada पर बयान के चलते आज़म खान के खिलाफ FIR दर्ज

अभिनेत्री जया प्रदा ने आज़म खान के इस बयान के बाद नाराजगी जताते हुए कहा कि यह मेरे लिए कोई नई बात नही है। आपको याद होगा मैं उनकी पार्टी में 2009 में उम्मीदवार थी। उस समय उन्होंने मेरे खिलाफ टिप्पणी की थी ,किसी ने उस समय मेरा समर्थन नही किया था। मैं एक महिला हूं, मैं उनकी तरह उनको जवाब भी नही दे सकती। मैं नही जानती ऐसा मैंने उनका क्या बिगाड़ा है जो मेरे खिलाफ ऐसी बातें बोल रहे हैं

चुनाव लड़ने की अनुमति नही दी जानी चाहिए

आगे जया प्रदा ने कहा,उनको चुनाव लड़ने की अनुमति नही दी जानी चाहिए। अगर ये आदमी जीत गया तो लोकतंत्र का क्या हाल होगा ? समाज में महिलाओं के लिए कोई जगह नही होगी। हम कहां जायेंगे ?क्या मैं मर जाऊं ,तब आप संतुष्ट होंगे ? आप क्या सोचते हैं मैं डर जाउंगी और रामपुर छोड़ दूंगी?नही मैं , मैं नही छोडूंगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज़म खान के विवादित बयान पर नोटिस भेजा

दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग ने समाजवादी पार्टी नेता आज़म खान के विवादित बयान पर उनको नोटिस भेजा है, जो उन्होंने उत्तरप्रदेश के रामपुर में दिया था।

Comments are closed.

Scroll to Top