Press "Enter" to skip to content

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 87 वर्ष की उम्र में निधन हुआ,कोरोना को दे चुके थे मात

Last updated on 04/02/2022

हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार सुबह निधन हो गया है। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह ने 87 साल की उम्र में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शिमला में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने दी है।

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ जनक राज ने बताया,” पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी का यहां इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुबह करीब 4:00 बजे मल्टी ऑर्गन फेलियोर के कारण निधन हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पहले कोरोनावायरस से पीड़ित थे और उन्हें 13 अप्रैल को मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

कोरोना से ठीक होने और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनकी तबीयत फिर से भी बिगड़  गई थी। उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कुछ दिन पहले ही भर्ती कराया गया था। ज्यादा तबीयत बिगड़ने के बाद उनको 2 दिनों से वेंटिलेटर पर रखा गया था। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

More from PoliticsMore posts in Politics »

Be First to Comment

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *